Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

8 बार के ओलंपिक विजेता उसैन बोल्ट ने बताया, रोनाल्डो और मेसी में कौन सबसे ज्यादा महान

नई दिल्ली। ओलम्पिक खेलों में 8 बार गोल्ड मेडल जीतने वाले जैमेकियन खिलाड़ी उसेन बोल्ट ने फुटबॉल फैन्स के बीच सबसे चर्चित सवाल पर अपनी राय दी है। फुटबॉल की दुनिया में अगर कोई सवाल सबसे ज्यादा चर्चित है तो वह है क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी में से सबसे महान कौन है। आखरिकार उसेन बोल्ट ने भी इन दोनों खिलाड़ियो की महानता के विषय पर अपनी राय दे दी है। 'फीफा डॉट कॉम' को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान उसेन बोल्ट से जब यह पूछा गया कि रोनाल्डो और मेसी में कौन ज्यादा महान हैं? तो उसके जवाब में उन्होंने़ कहा, 'दोनों! बहुत लोग यह सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन वह दोनों फुटबाल के जीनियस हैं।'

उसेन बोल्ट ने कहा, 'मैं हमेशा रोनाल्डो का बहुत बड़ा फैन रहा हूं। मैं विभिन्न चैंपियनशिप में सफल होने की उनकी क्षमता की प्रशंसा करता हूं। वह इंग्लैंड, स्पेन और अब इटली में सफल रहे हैं।' बोल्ट से यह भी पूछा गया कि फीफा बेस्ट अवॉर्ड्स के लिए वह मेसी, रोनाल्डो और लिवरपूल के वर्जिल वेन डाइक में से किसे अपना समर्थन देंगे।

और पढ़ें: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ढूंढ रहे हैं मैकडॉनल्ड की इन लेडिज वर्कर्स को, जानें क्यों

इस पर उन्होंने कहा, 'ये तीनों अद्भुत खिलाड़ी हैं। रोनाल्डो और मेसी ने पांच-पांच बार पुरस्कार जीता। वेन डाइकने भी यूएफा पुरस्कार जीता है और पिछले सीजन लिवरपूल की टीम में उनके प्रदर्शन को देखते हुए, मैं यह कह सकता हूं कि उनका समय आ गया है। लेकिन मैनचेस्टर यूनाइटेड के समर्थक के रूप में मैं निश्चित रूप से रोनाल्डो को अपना वोट दूंगा।'

उन्होंने यह भी कहा कि वह 4 गुणा 100 मीटर रिले के फुटबाल खिलाड़ियों की जो टीम बनाएंगे, उसमें रोनाल्डो भी शामिल होंगे।

और पढ़ें: खुलासा: रोनाल्डो को गोल करने में नहीं बल्कि गर्लफ्रेंड के साथ बिस्तर में आता है ज्यादा मजा

बोल्ट ने कहा, 'रोनाल्डो, एम्बाप्पे और गैरेथ बेल को अपनी रिले टीम में शामिल करना चाहूंगा।'

Story first published: Sunday, September 22, 2019, 18:13 [IST]
Other articles published on Sep 22, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+