वसीम जाफर ने धोनी की कप्तानी में चुनी अपनी ऑल टाइम IPL टीम, वॉर्नर-डिविलियर्स को जगह नहीं
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व सालामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में अपनी ऑल टाइम आईपीएल टीम को चुना है। इस टीम में वसीम जाफर ने एमएस धोनी की कप्तानी में 12 खिलाड़ियों को चुना है। वसीम जाफर की ओर से चुनी गई यह टीम दिग्गज खिलाड़ियों से भरी हुई है और फैन्स को काफी पसंद आ रही है। हालांकि वसीम जाफर ने अपनी इस ऑल टाइम आईपीएल टीम में जिन 4 विदेशी खिलाड़ियों को चुना है उसमें एक भी ऑस्ट्रेलियाई, इंग्लिश और अफ्रीकी खिलाड़ी नहीं है।
और पढ़ें: ब्रावो ने बताया कौन सा खिलाड़ी है T20 क्रिकेट का ब्रायन लारा
वसीम जाफर ने अपनी इस टीम में 3 बार ऑरेंज कैप विनर और सनराईजर्स हैदराबाद को खिताब जिताने वाले कप्तान डेविड वॉर्नर को शामिल नहीं किया है और न ही 360 डिग्री शॉट लगाने वाले एबी डिविलियर्स को।
और पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने बताया क्रिकेट में कौन सी पारी है ऑल टाइम ग्रेट

जाफर की ऑल टाइम IPL टीम में शामिल हैं यह 4 विदेशी खिलाड़ी
वसीम जाफर ने ट्विटर के जरिये फैन्स के साथ अपनी इस टीम को शेयर किया लोगों से भी उनकी ऑल टाइम आईपीएल टीम बनाने को कहा। अपनी इस टीम में वसीम जाफर ने जिन 4 विदेशी खिलाड़ियों को जगह दी उनमें से एक बल्लेबाज, एक ऑलराउंडर, एक स्पिन गेंदबाज और एक तेज गेंदबाज शामिल हैं। वसीम जाफर ने अपनी टीम में क्रिस गेल (बल्लेबाज), आंद्रे रसेल (ऑलराउंडर), राशिद खान (स्पिनर) और लसिथ मलिंगा (तेज गेंदबाज) को शामिल किया है।

धोनी की कप्तानी में कुछ ऐसी है वसीम जाफर की आईपीएल टीम
वसीम जाफर ने अपनी टीम की कप्तानी एमएस धोनी को सौंपी है जबकि सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा और क्रिस गेल को पार्टनर बनाया है। जाफर की इस टीम में सुरेश रैना तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे जबकि विराट कोहली को नंबर 4 के लिये रखा गया है। 5 वें नंबर पर खुद कप्तान एमएस धोनी और छठे नंबर पर आंद्रे रसेल को मध्य क्रम मजबूत करने के लिये शामिल किया गया।
हार्दिक पांड्या और राशिद खान इस क्रम को जारी रखेंगे जबकि रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा पर गेंदबाजी का जिम्मा होगा। हालांकि इस टीम में रविंद्र जडेजा को 12वें खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है जो कि मौजूदा दौर के बेहतरीन ऑलराउंडर हैं।

कुछ ऐसी है वसीम जाफर की ऑल टाइम IPL टीम
ऑल टाइम IPL टीम: रोहित शर्मा, क्रिस गेल, सुरेश रैना, विराट कोहली, एमएस धोनी (कप्तान), आंद्रे रसेल, हार्दिक पांड्या, राशिद खान, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा, रविंद्र जडेजा।

मुश्किल में है आईपीएल का आयोजन
गौरतलब है कि पहले आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन 29 मार्च से होना था लेकिन देश भर में कोहराम मचाने वाले कोरोना वायरस के चलते इस लीग को 15 अप्रैल तक के लिये स्थगित कर दिया है। हालांकि मौजूदा हालात देखकर इस टूर्नामेंट का आयोजन मुश्किल लग रहा है।
खेल मंत्रालय ने भी साफ किया है कि 15 अप्रैल को देश भर में इस बीमारी के असर को देखने के बाद ही लीग के आयोजन पर कोई फैसला लेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
