Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिस वोक्स को IPL से नाम वापस लेने से अफसोस, जानें क्या कहा

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस वोक्स को 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन आगे चलकर वोक्स ने आईपीएल में खेलने से इंकार करते हुए नाम वापस ले लिया था। दरअसल क्रिस वोक्स जल्द ही पिता बनने जा रहे थे, जिसके बाद वो अपनी गर्भवती पत्नी के साथ समय बिताना चाह रहे थे और इसीलिये उन्होंने आईपीएल से नाम वापस ले लिये। क्रिस वोक्स ने यह कहते हुए आईपीएल से नाम वापस ले लिया कि वह इंग्लैंड के घरेलू टेस्ट सेशन के लिये तरोताजा रहना चाहते हैं।

हालांकि क्रिस वोक्स को अब इस बात का अफसोस हो रहा है और द क्रिकेटर से बात करते हुए कहा कि उन्हें शायद यह करने की जरूरत नहीं थी।

और पढ़ें: रोहित शर्मा ने दी चेतावनी, ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर इन खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान

'द क्रिकेटर' से वोक्स ने बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि मुझे नाम वापस लेना ही नहीं चाहिए था। मैंने उस समय नहीं बताया लेकिन सितंबर में हमारे घर में नया मेहमान आने वाला है। उस फैसले की यह भी वजह थी। मेरी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं थी। ऐसे में तीन महीने घर से दूर रहना कठिन था। परिवार से बढकर कुछ नहीं।'

गौरतलब है कि क्रिस वोक्स ने अगस्त 2018 के बाद से टी20 मैच नहीं खेला है लेकिन उन्होंने कहा कि वह इस फॉर्मेट में अपना करियर खत्म नहीं मानते।

और पढ़ें: जब रेतीले तूफान के बीच सचिन तेंदुलकर ने जड़ा था शतक, कंगारुओं को जमकर पीटा

उन्होंने कहा, 'मैं नहीं मानता कि मेरा टी20 करियर खत्म हो चुका हूं। मैं अब भी आईपीएल खेलना चाहता हूं।'

आपको बता दें कि कोरोना वायरस की महामारी के चलते इस वक्त दुनिया भर में लॉकडउन लगा हुआ है और दिग्गज खिलाड़ी इस वक्त लॉकडाउन में हैं। खेल जगत के बड़े-बड़े टूर्नामेंटों के आयोजनों को टाल दिया गया है। इसी के तहत बीसीसीआई ने भी आईपीएल को अनिश्चितकालीन समय तक के लिये स्थगित कर दिया।

Story first published: Friday, April 24, 2020, 15:03 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+