Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोहम्मद हफीज-शोएब मलिक को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान की सलाह, कहा- संन्यास ले लो

नई दिल्ली। पाकिस्तान के दिग्गज कप्तानों में से एक और मशहूर क्रिकेट कॉमेंटेटर रमीज राजा ने टीम के सीनियर खिलाड़ियों मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक के लिये ऐसी सलाह दी है जिसे कोई भी खिलाड़ी नहीं सुनना चाहेगा। पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान ने दोनों खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की सलाह दी है। रमीज राजा ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों को समय रहते इज्जत के साथ संन्यास ले लेना चाहिये।

और पढ़ें: 64 की उम्र में चल बसे न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर एडवर्ड्स, नहीं पता मौत की वजह

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने मीडिया से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात की और दोनों खिलाड़ियों के करियर पर बेबाकी से राय रखी। इस दौरान रमीज राजा ने यह भी कहा कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है और साथ ही वह हमेशा निजी टिप्पणी करने से भी बचते हैं।

और पढ़ें: 'रोहित शर्मा या डेविड वॉर्नर', हनुमा विहारी ने बताया कौन है बेस्ट ओपनर

मलिक-हफीज के संन्यास पर जानें क्या बोले रमीज राजा

मलिक-हफीज के संन्यास पर जानें क्या बोले रमीज राजा

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये मीडिया से बात करते हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा कि इन अब दोनों क्रिकेटरों को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को सम्मान और इज्जत के साथ छोड़ देना चाहिए। साथ ही वह किसी खिलाड़ी को लेकर निजी टिप्पणी करने से बचते है।

उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने काम के सिलसिले में दोनों खिलाड़ियों से मिला हूं ,इसलिए कोई मैं व्यक्तिगत टिप्पणी करने से बचता हूं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि दोनों ने इन वर्षों में पाकिस्तान क्रिकेट की सेवा की है। लेकिन अब मुझे लगता है कि यह सही समय है जब उन्हें पाकिस्तान टीम को अलविदा कह देना चाहिए।'

रमीज राजा ने बताया कि आखिर वो क्यों बेबाकी से रख सकते हैं राय

रमीज राजा ने बताया कि आखिर वो क्यों बेबाकी से रख सकते हैं राय

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा का मानना है कि उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में किसी पद को पाने का लालच नहीं है इसलिए वह क्रिकेट के मामलों में खुल कर अपनी बात रख सकते है।

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर वे अभी संन्यास लेते है तो इससे पाकिस्तान क्रिकेट को फायदा होगा। हमारे पास खिलाड़ियों का अच्छा पूल है और हमें आगे बढ़ना चाहिए।'

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में दोनों खिलाड़ियों ने की थी वापसी

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में दोनों खिलाड़ियों ने की थी वापसी

गौरतलब है कि मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए टीम में वापसी की थी। पाकिस्तान के लिये टी20 में वापसी करने के बाद पूर्व कप्तान हफिज ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद संन्यास ले लेंगे जबकि 38 साल के मलिक ने अपनी योजना का खुलासा नहीं किया है। शोएब मलिक ने पिछले साल इंग्लैंड में खेले गये एकदिवसीय विश्व कप के बाद संन्यास ले लिया था।

Story first published: Wednesday, April 8, 2020, 15:15 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+