Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली-पीटरसन की चैट के दौरान अनुष्का ने दिखाया कौन है घर पर असली 'बॉस'

नई दिल्ली: केविन पीटरसन उन चुनिंदा क्रिकेटरों में से एक हैं, जो इस लॉकडाउन में भी काफी व्यस्त हैं। पूर्व खिलाड़ी ने खिलाड़ियों के साथ बातचीत करने का एक नया तरीका ढूंढ लिया है क्योंकि वह नियमित रूप से उनका साक्षात्कार ले रहे हैं। गुरुवार शाम उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ बातचीत की। साक्षात्कार के दौरान, अनुष्का शर्मा जो कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री है, ने कुछ ऐसी बात की जिससे पता चल गया कि घर में कौन 'बॉस' है।

मजेदार बात यह है कि पीटरसन ने स्क्रीनशॉट के साथ प्रशंसकों को सबूत के तौर पर यह बात साबित भी कर दी है।

कोहली-पीटरसन की चैट में खुलासा

कोहली-पीटरसन की चैट में खुलासा

फिलहाल, दुनिया भर में हर एक व्यक्ति कोरोनावायरस महामारी के कारण कठिन समय से गुजर रहा है। कुछ सरकारों ने भारत और ब्रिटेन सहित अपने देश में लॉकडाउन की घोषणा की है। इसलिए क्रिकेटर्स अपने दिन का अधिकतम हिस्सा अपने परिवार और सोशल मीडिया दोस्तों के साथ बिता रहे हैं। दूसरी ओर, केविन पीटरसन इस समय का उपयोग खिलाड़ियों के साक्षात्कार लेकर कर रहे हैं। अब तक उन्होंने अहमद शहजाद, रोहित शर्मा के साथ बातचीत की है। अब, सूची में नवीनतम खिलाड़ी विराट कोहली हैं।

बातचीत में ऐसे उलझे कि टाइम ही भूल गए-

बातचीत में ऐसे उलझे कि टाइम ही भूल गए-

गुरुवार शाम इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एक ऑनलाइन लाइव इंस्टाग्राम सत्र में भारतीय कप्तान से बात की। इस जोड़ी ने गंभीर बातचीत के साथ-साथ कुछ मजेदार किस्से भी शेयर किए। इन्हीं सब चर्चाओं के बीच दोनों खिलाड़ी इस कदर उलझ गए कि समय को भूल गए।

देश में COVID-19 के हालातों पर पीएम नरेंद्र मोदी ने की टॉप 40 खिलाड़ियों के साथ चर्चा

भारत में, यह डिनर का समय था जब विराट कोहली अपने दोस्त के साथ चर्चा में शामिल हुए। हालांकि, अनुष्का शर्मा कहीं से भी वीडियो में नहीं आईं लेकिन उन्होंने कोहली को याद दिलाया कि यह डिनर का समय है। बातचीत के बाद, केविन पीटरसन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल यह मामला साझा किया जिसमें बॉलीवुड सुंदरी अनुष्का ने कमेंट किया है।

'चलो चलो डिनर का समय हो चुका'

'चलो चलो डिनर का समय हो चुका'

अनुष्का का कमेंट मजेदार था जिसमें लिखा था- 'चलो चलो डिनर का समय हो चुका", अनुष्का का ये कमेंट पीटरसन-कोहली की लाइव चैट के दौरान यूजर कमेंट के तौर पर आया है जिसके पीटरसन ने तुरंत देख भी लिया और स्क्रीनशॉट लेकर शेयर कर दिया।

इसके अलावा, उन्होंने अपने पोस्ट कैप्शन भी मजेदार दिया जिसमें लिखा था, "जब बॉस ने कहा कि टाइम हो गया तो टाइम हो गया @anushkasharma @ virat.kohli उम्मीद है कि आप सभी को मज़ा आया होगा? बस दो दोस्त बातचीत में उलझे थे।

घर में केवल अनुष्का शर्मा मालिक हैं

घर में केवल अनुष्का शर्मा मालिक हैं

बॉलीवुड अभिनेत्री की उस टिप्पणी के साथ, प्रशंसकों को पता चल गया कोहली भले ही टीम इंडिया के बॉस हों लेकिन घर में केवल अनुष्का शर्मा मालिक है।

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 11 दिसंबर, 2017 को शादी के बंधन में बंध गए। इसके अलावा, वे एक साथ काफी प्यारे लग रहे हैं और हमेशा प्रशंसकों के लिए सोशल मीडिया पर उनकी ताजा तस्वीरों के साथ आते हैं। सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करने में भी ये जोड़ा कभी पीछे नहीं हटता।

Story first published: Friday, April 3, 2020, 13:04 [IST]
Other articles published on Apr 3, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+