मोहित शर्मा ने बताया क्यों है धोनी सच्चे लीडर, विराट कोहली में नहीं है यह गुण
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इन दिनों खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ गया है और खिलाड़ी अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। इस बीच समय बिताने के लिये खिलाड़ी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं और इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के दौरान अपने फैन्स से जुड़ने और उनके सवालों का जवाब देने का काम कर रहे हैं।भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहित शर्मा भी इसी फेहरिस्त में फैन्स के साथ लाइव सेशन में जुड़े।
और पढ़ें: कपिल देव ने खोला अपनी नई लुक का राज, बताया-किससे प्रेरित हो लिया हेयरकट
इस सेशन के दौरान मोहित शर्मा ने आईपीएल में अपने पूर्व कप्तान एमएस धोनी की काफी तारीफ की और यह भी बताया कि ऐसा क्या गुण हैं जो धोनी को विराट कोहली की तुलना में बेहतर कप्तान के साथ-साथ बेमिसाल लीडर बनाता है।
और पढ़ें: 'जो काम थूक से होता है वो वैसलीन नहीं कर सकती', हरभजन-नेहरा ने बॉल टैंपरिंग पर जताया ऐतराज

हार की जिम्मेदारी लेने से नहीं घबराते धोनी
अपने करियर में अधिकतर समय एमएस धोनी के नेतृत्व में खेलने वाले मोहित शर्मा ने कहा कि जब भी टीम किसी गंभीर स्थिति में होती है या जिम्मेदारी लेने की बात आती है तो वह हमेशा आगे आते है जैसे कि एक सच्चा लीडर करता है। वह जीत का श्रेय टीम को और हार की जिम्मेदारी खुद लेने से नहीं घबराते।
उन्होंने कहा,' मेरी नजर में एमएस धोनी एक महान कप्तान के साथ बेमिसाल लीडर भी हैं। जब टीम जीत दर्ज करती है तो वह कभी भी इसका श्रेय नहीं लेते लेकिन जब टीम हारती है तो वह आगे आकर इसकी पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। यह एक अच्छे लीडर की निशानी है। वह अपने खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाते हैं और उन्हें प्रोत्साहित करते हैं, यही कारण है कि मैं उनसे ज्यादा प्रभावित हूं।'

इस खूबी के चलते सबसे अलग हैं धोनी
मोहित शर्मा ने कहा कि करियर के दौरान वह जितने खिलाड़ियों के साथ खेले उन सभी में से धोनी की विनम्रता और कृतज्ञता की भावना उन्हें सबसे अलग करती है।
उल्लेखनीय है कि धोनी की कप्तानी में पिछले काफी समय से चेन्नई सुपर किंग्स के लिये खेलने वाले मोहित शर्मा को उनकी टीम ने इस साल रिलीज कर दिया था, जिसके बाद नीलामी में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने खरीदा और इस सीजन वह दिल्ली की ओर से खेलने को तैयार थे। लेकिन कोरोना वायरस के चलते फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया है।

अगर हुआ आईपीएल तो दिल्ली देगी बड़ी चुनौती
गौरतलब है कि मोहित शर्मा को अभी भी उम्मीद है कि आईपीएल 2020 का आयोजन हो सकता है और अगर ऐसा होता है तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम खिताब की मजबूत दावेदार होगी। वह पीठ में चोट के कारण पिछले 10 महीनों से क्रिकेट के मैदान से बाहर रहे थे लेकिन ऑपरेशन के बाद वह वापसी करने को तैयार थे।
उन्होंने कहा, ‘पीठ के दर्द के चलते 10 महीने बाहर रहने के बाद मैंने आखिर में ऑपरेशन का फैसला किया और पिछले तीन महीने में फिटनेस पर ध्यान देने के बाद मैं वास्तव में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने के लिये उत्साहित हूं। हमारी टीम बहुत मजबूत है और उसके पास हर विभाग में अच्छे खिलाड़ी हैं जिससे हम ट्राफी के लिये चुनौती पेश कर सकते हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
