'यह वक्त मस्जिदों में जानें का नहीं घरों को बचाने का है', इरफान पठान ने लोगों से की खास अपील
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी और तेज गेंदबाज इरफान पठान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपने फैन्स का मनोरंजन करने के साथ-साथ लोगों को जागरुक करने का काम भी करते रहे हैं। खास तौर से दुनिया भर के लोगों को अपनी चपेट में लेने वाली महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ। इस बीमारी के प्रति जागरुकता फैलाने के लिये इरफान पठान ने शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल का सहारा लेते हुए एक वीडियो पोस्ट किया और लोगों से लॉकडाउन के दौरान घरों से बाहर न निकलने की अपील की। इस दौरान उन्होंने बड़े ही शानदार तरीके से लोगों को मस्जिदों में न जाने की अपील की।
और पढ़ें: मैच फिक्सिंग पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का बड़ा आरोप, कहा- शामिल होते हैं PCB अधिकारी
बीते कुछ दिनों में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि होने के कारण भारत में स्थिति गंभीर होती जा रही है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इरफान पठान ने कैप्शन में लिखा,' यह पिछले हफ्ते की वीडियो है, लेकिन दोस्तों कृपया घर पर रहें। घर पर प्रार्थना करें।
और पढ़ें: बॉल टैंपरिंग मामले पर अंपायर इयान गोल्ड का बड़ा खुलासा, कहा- गेंद से नहीं हुई थी छेड़छाड़

इरफान पठान ने लोगों से की खास अपील
इस वीडियो में इरफान पठान ने लोगों से जुम्मे के दिन और रोजमर्रा में नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद न जाकर घर में रहने की अपील की है।
उन्होंने कहा,'यह न सोचो कि मस्जिदों में जाने से मना किया गया है, बल्कि यह सोचो कि हर घर को मस्जिदों में तब्दील करने को कहा गया है। हमारी तरह हमारे घर भी गुनहगार हो गये हैं। आओ घर को साफ करते हैं, घर में नमाज पढ़ते हैं।'
|
अब तक कई तरीकों से मदद कर चुके हैं पठान ब्रदर्स
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस की महामारी के बीच पठान बंधुओं नेसमाज के लिये कई अच्छे काम किये हैं। इस दौरान इरफान पठान ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर न सिर्फ लोगों को जागरुक करने का काम किया है बल्कि लॉकडाउन के चलते जो लोग रोज कमाकर खाते थे उन लोगों के लिये खाने का प्रबंध करने में भी आगे रहे हैं।
पठान बंधुओं ने गरीबों की मदद के लिये 70 हजार किलो चावल और 700 किलो आलू दान किये हैं और इस महामारी से बचने के लिये 7000 मास्क भी गुजरात स्वास्थ्य मंत्रालय को मुहैया कराये हैं ताकि वो जरूरतमंदों को फ्री में बांट सकें।
|
जब इरफान पठान ने घर में ही खोला सैलून, बनाई शेव
गौरतलब है कि इरफान पठान ने पिछले साल खेल के सभी प्रारुपों से संन्यास का ऐलान कर दिया था जिसके बाद वह मैदान पर कॉमेंट्री और सोशल मीडिया पर मजाक करते हुए नजर आते हैं।
हाल ही में उनका एक और वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें वह अपने पिता की शेविंग करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इरफान पठान ने लिखा 'घरेलू बाल काटने वाला'
इरफान पठान की इस वीडियो में वह अपने पिता को कुर्सी पर बिठाते हैं और पूछते हैं कि खान साहब क्या कराना है। इस पर उनके पिता कहते हैं कि बस हजामत कर दो। इसके बाद इरफान कहते हैं कि वह क्लीन शेव नहीं करेंगे बसे एक शेप देंगे। इस दौरान वह यह भी बताते हैं कि उनके पापा को दुकान पर जाकर शेव करवाना काफी पसंद है लेकिन लॉकडाउन की वजह से और कोई ऑप्शन नहीं है। इसके बाद वह उनकी शेविंग करते नजर आते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
