Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

T20: एलिसा हीली ने तोड़ा हार्दिक पांड्या का बड़ा रिकॉर्ड, शिखा पांडे के नाम दर्ज हुआ अनचाहा आंकड़ा

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को हुए महिला टी20 विश्व कप के फाइनल मैच में कंगारु टीम ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम रखते हुए टीम इंडिया को 85 रनों से हराकर एकतरफा जीत हासिल की और 7 में से 5वीं बार इस खिताब को जीतने में कामयाब हुई। महिला टी20 विश्व कप के 7 संस्करणों में से 6 बार ऑस्ट्रेलिया की टीम ने फाइनल में जगह बनाई है। जबकि एक बार उसे वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा वहीं इंग्लैंड की टीम ने पहला खिताब जीता था। फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम एक विश्व चैम्पियन के अंदाज में खेली और शुरु से ही भारतीय टीम पर हावी दिखी।

और पढ़ें: T20 World Cup: तो क्या हार के लिये शैफाली को जिम्मेदार ठहरायें, सवाल सुनकर भड़की हरमनप्रीत

मैदान पर फील्डिंग के दौरान भारतीय टीम की कुछ गलतियां उन पर इतनी भारी पड़ी जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 184 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली ने भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड तोड़ा तो वहीं भारतीय महिला टीम की शिखा पांडे ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आइये एक नजर डालें:

और पढ़ें: T20 World cup: भारत को हराने के बाद जानें क्या बोली कप्तान मैग लेनिंग, बताया करियर का बेस्ट दिन

एलिसा हीली ने तोड़ा हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड

एलिसा हीली ने तोड़ा हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली ने शैफाली वर्मा के हाथों मिले जीवनदान का भरपूर फायदा उठाया और महज 39 गेंदों में 75 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाये। इस दौरान उन्होंने किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में सबसे तेज 50 रन जड़ने के मामले में भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके साथ ही वह आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल ( महिला-पुरुष क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में) सबसे तेज 50 रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।

एलिसा हीली ने महज 30 गेंद में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से अपने 50 रन पूरे किये, वहीं हार्दिक पांड्या ने यह रिकॉर्ड आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल मुकाबले में महज 32 गेंद में 50 रन ठोंके थे।

शिखा पांडे के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

शिखा पांडे के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

वहीं भारतीय टीम की तेज गेंदबाज शिखा पांडे के नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड हो गया जिसे वह कभी भी याद नहीं रखना चाहेंगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने अपने 4 ओवर के स्पैल में 13 की इकॉनामी रेट से 52 रन लुटाए जिसके साथ ही वही महिला टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाली गेंदबाज बन गई। इससे पहले यह रिकॉर्ड इमीयर रिचर्डसन के नाम पर था जिन्होंने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने स्पेल में 50 रन दे डाले थे।

यह खिलाड़ी बनी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

यह खिलाड़ी बनी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

महिला विश्व कप फाइनल में 78 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलने वाली कंगारू टीम की ओपनर बैथ मूनी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने वर्ल्ड कप 2020 के 6 मैचों में 3 अर्धशतकों के साथ 259 रन बनाए। इस दौरान बैथ मूनी का स्ट्राइक रेट 125.12 का रहा।

कंगारू टीम की दूसरी ओपनर एलिसा हीली को फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिये प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Story first published: Wednesday, March 11, 2020, 9:18 [IST]
Other articles published on Mar 11, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+