Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हॉकी: सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारा भारत, कांस्य की उम्मीदें कायम

गाेल्ड कोस्ट: कॉमनवेल्थ गेम्स में आज पुरुष हॉकी का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा था। भारत और न्यूजीलैंड के बीच ये मुकाबला खेला जा रहा था। भारतीय टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से 3-2 से हार गई, भारतीय टीम लगातार तीसरी बार फाइनल में जगह बनाने से चूक गई।

चौथे मिनट में भारत को पहला पेनल्टी कॉर्ऩर मिला था। हरमनप्रीत सिंह ने कोशिश की लेकिन गोलकीपर ने अच्छा बचाव किया और डिफेंडरों ने अच्छा रिबाउंड करके गोल का बचाव किया। लेकिन न्यूजीलैंड ने पहला गोल पहले ही क्वार्टर में कर दिया और बढ़त बना ली। 13वें मिनट में दूसरा गोल कर न्यूजीलैंड की टीम ने दो गोल की लीड हासिल कर ली।

23वें मिनट में न्यूजीलैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला। श्रीजेश ने अच्छा डिफेंस किया और वरूण कुमार ने बॉल को ट्रेप करके बॉल को सर्कल से बाहर पहुंचाया। लेकिन इसके बाद भारत को 29वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के बाद पेनल्टी स्ट्रोक मिला। हरमनप्रीत ने पूरा फायदा उठाकर इसे गोल में बदला और भारत की एक तरह से मैच में वापसी हो गई। लेकिन भारत हाफ टाइम तक एक गोल से पीछे था।

न्यूजीलैंड को री-पेनल्टी कॉर्नर मिला और इसे गोल में बदलकर एक बार फिर न्यूजीलैंड ने दो गोलों की बढ़त बना ली। 42वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारत फिर नाकाम रहा। भारत को मैच का छठा पेनल्टी कॉर्नर मिला था लेकिन वो भी बेकार गया। 57वें मि. में भारत हरमनप्रीत ने भारत की वापसी कराई और स्काेर 2-3 कर दिया है।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए ग्रुप बी के मैच में भारत ने इंग्लैंड को 4-3 से करारी शिकस्त देकर ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया था। इन दोनों टीमों के बीच ग्रुप में शीर्ष पर रहने के लिए कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें भारत ने बाजी मारी थी।

ये भी पढ़ें: CWG में छाये पहलवान, कुश्ती में बजरंग पूनिया ने जीता गोल्ड

Story first published: Friday, April 13, 2018, 16:47 [IST]
Other articles published on Apr 13, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+