क्रिकेट इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ ऐसा, विश्व युद्ध में भी खेले थे मैच
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते दुनिया भर में फैले कोहराम के बीच क्रिकेट जगत के लगभग हर इवेंट को या तो रद्द कर दिया गया है या फिर बिना दर्शकों के मैचों का आयोजन कराया जा रहा है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी इयान चैपल ने बीते दिनों को याद करते हुए कहा कि खाली स्टेडियम में खेलना इतना भी बुरा नहीं है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई वनडे सीरीज का पहला मैच बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम पर खेला गया।
और पढ़ें: BCCI की कॉमेंट्री पैनल से बाहर होने पर पहली बार बोले संजय मांजरेकर, गांगुली ने भी दिया रिएक्शन
इस मैच के बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ी लॉकी फर्ग्यूसन ने कहा कि खाली स्टेडियम में बिना दर्शकों के खेलना काफी दर्दनाक अनुभव था। हालांकि लॉकी फर्ग्यूसन के इस विचार से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी इयान चैपल इत्तेफाक नहीं रखते।
और पढ़ें: 'कॉन्फिडेंस मेरा, कब्र बनेगी तेरी', क्रिस गेल ने बोली ऐसी हिंदी के छूट जायेगी हंसी

अच्छे प्रदर्शन के लिये खिलाड़ियों को भीड़ की जरूरत नहीं
इयान चैपल ने इसके उलट कहा कि खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिये किसी तरह की भीड़ की जरूरत नहीं होती।
चैपल ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, ‘मेरा मानना है कि एक खिलाड़ी को अच्छे प्रदर्शन के लिए भीड़ की जरूरत नहीं है। करीबी मुकाबलों का रोमांच ही इसके लिये काफी है।'

क्रिकेट में पहली बार हुए हैं सभी मैच रद्द
उल्लेखनीय है कि इयान चैपल ने यह बात ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए वनडे मैच के संदर्भ में कही। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 71 रन से हराया, जिसके बाद तीन मैचों की सीरीज रद्द कर दी गई।
उन्होंने कहा, ‘चौकों छक्कों के बीच एससीजी पर खामोशी छाई हुई थी । ऐसे माहौल में खेल का मजा लेकर अच्छा लगा जहां आप अपने आपको सोचते हुए सुन सकते हैं। लगभग सभी क्रिकेट मैचों का रद्द होना पहली बार हुआ है । इससे हम दो विश्व युद्धों वाले बुरे दौर में पहुंच गए लगते हैं।'

जब विश्व युद्ध के दौरान खेला गया था मैच
आपको बता दें कि इयान चैपल जिस अंतराल की बात कर रहे हैं वह अगस्त 1939 से लेकर मार्च 1946 के बीच दूसरे विश्व युद्ध का दौर था जिसमें उस मैच का भी जिक्र भी किया जो दूसरे विश्व युद्ध के चरम के दौरान खेला गया था। मिडलसेक्स और इंग्लैंड के कामयाब सलामी बल्लेबाज जैक रॉबर्टसन 1944 के दौरान लॉर्ड्स पर बल्लेबाजी कर रहे थे जब साइरन बज उठे। अंपायर और खिलाड़ी दोनों मैदान पर लेट गए और जब तक खतरा निकल नहीं गया वे वैसे ही रहे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
