Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हॉकी टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद शाहिद की हालत खराब, BHU में भर्ती

वाराणसी। भारतीय खेल जगत के जाना पहचाना नाम और इंडियन हॉकी टीम के पूर्व कैप्टन मोहम्मद शाहिद की तबियत काफी खराब हो गई है। उन्हें काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सर सुन्दरलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के हिसाब से उनके पेट में कुछ दिनों से काफी दर्द हो रहा था, कहा जा रहा है कि उनके लीवर में दिक्कत है इसलिए उन्हें बीएचयू में एडिमट कराया गया है। वो डॉ. वी.के. दीक्षित की देखरेख में हैं।

आपको बता दें कि मोहम्मद शाहिद साल 1980 में ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली हॉकी टीम के कप्तान थे। शाहिद को लोग ड्रिब्लिंग मास्टर कहते हैं।उन्हें 1981 में अर्जुन अवॉर्ड व 1986 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उनकी अगुवाई में इंडियन हॉकी टीम ने साल 1982 और 1986 के एशियाई खेलों में सिल्वर और कांस्य पदक जीता था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+