Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPl 2020: पीयूष चावला का शॉट देख हैरान रह गये धोनी-रैना, ऐसा खेला कि मुंह खुला रहा गया

नई दिल्ली। भारतीय टी20 क्रिकेट के महासमर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का आगाज 29 मार्च से हो रहा है और इसकी तैयारियों को लेकर टीमें अभी से जुट गई हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और पूर्व चैम्पियन मुंबई इंडियंस की टीमें पहले मुकाबले में मुंबई के वानखेड़े पर भिड़ेंगी। जहां मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन का आगाज जीत के साथ करना चाहेगी वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एक बार फिर से विजयी अंदाज में खिताब की दावेदारी पेश करना चाहेगी।

और पढ़ें: भारतीय टीम मैनेजमेंट पर भड़के पूर्व चयनकर्ता, कहा- साहा के करियर से हो रहा खिलवाड़

नये सीजन की तैयारियों को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अभ्यास सत्र शुरु कर दिया है जिसमें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना समेत कई खिलाड़ी अभ्यास के लिये जुट रहे हैं। इस बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आज (बुधवार 3 मार्च) को पहले अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया जिसमें धोनी समेत दिग्गज खिलाड़ियों ने भाग लिया।

और पढ़ें: Ranji Trophy: जयदेव उनादकट ने तोड़ा 21 साल पुराना रिकॉर्ड, बंगाल से फाइनल में भिड़ेगा सौराष्ट्र

पीयूष चावला ने गेंदबाजी छोड़ बल्लेबाजी में आजमाया हाथ

पीयूष चावला ने गेंदबाजी छोड़ बल्लेबाजी में आजमाया हाथ

कोलकाता नाइट राईडर्स की ओर से पिछले कई सीजन से लगातार खेल रहे स्पिनर पीयूष चावला को इस सीजन रिलीज कर दिया गया था जिन्हें इस सीजन की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अच्छी खासी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि फैन्स को सीएसके का यह कदम पसंद नहीं आया और चेन्नई सुपर किंग्स के इस कदम की काफी आलोचना हुई।

बुधवार को आयोजित हुए इस अभ्यास सत्र में पीयूष चावला ने भी हिस्सा लिया और गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी हाथ आजमाया। पीयूष चावला ने सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी और अंबति रायडु के साथ बल्लेबाजी में हाथ आजमाया।

चावला का शॉट देख हैरान रह गये धोनी-रैना

चेन्नई सुपर किंग्स के ज्यादातर क्रिकेटर चेन्नई पहुंच चुके हैं और आने वाले सीजन के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोमवार को टीम के साथ जुड़े। पीयूष चावला ने टीम के साथ प्रैक्टिस की। उन्होंने नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए ऐसा शॉट जड़ा, जिसे देखकर धोनी और रैना का मुंह खुला का खुला रह गया।

चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक ट्विटर पेज से इस फोटो को शेयर किया गया है। इसका कैप्शन है, 'जब पीसी (पीयूष चावला) ने कुछ खिड़कियां तोड़ीं।'

9 महीने बाद मैदान पर लौटे धोनी, फैन्स ने धांसू अंदाज मे किया स्वागत

9 महीने बाद मैदान पर लौटे धोनी, फैन्स ने धांसू अंदाज मे किया स्वागत

महेंद्र सिंह धोनी करीब 8-9 महीने के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे हैं। धोनी ने 2019 आईसीसी वर्ल्ड कप के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। वहीं मैदान पर लौटने के बाद धोनी ने सीएसके की तारीफ करते हुए कहा कि यह सीएसके ही थी जिसने उन्हें बेहतर खिलाड़ी बनने में मदद की और मैदान के अंदर और बाहर मुश्किल हालात में निपटने में मदद की।

स्टार स्पोर्ट्स शो ने धोनी के हवाले से कहा, ‘सीएसके ने मुझे हर चीज में सुधार करने में मदद की, यह इंसानी पहलू हो या क्रिकेटर, मैदान के अंदर और बाहर मुश्किल हालात से निपटना और अच्छा करते हुए विनम्र बने रहना।'

Story first published: Thursday, March 5, 2020, 12:33 [IST]
Other articles published on Mar 5, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+