IPL 2020: चेन्नई पहुंचे धोनी का हुआ ग्रैंड वेलकम, गार्ड से मिलाया हाथ, देखें वीडियो
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन की तैयारियों के लिये भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल की सबसे चहेती फ्रैचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोमवार को चेन्नई पहुंच चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी एक वीडियो शेयर करके दी। 29 मार्च से आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज होना है जिससे पहले सभी फ्रैंचाइजी टीमें अपने खिलाड़ियों और कोच के साथ ट्रेनिंग सेशन का आयोजन करती है। इसी तरह के प्रैक्टिस सेशन का आयोजन चेन्नई सुपर किंग्स भी कर रहा है जिसमें उनकी टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत कई खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
और पढ़ें: Womens T20 World Cup: सेमीफाइनल में पहुंची यह 4 टीमें, जानें भारत से होगा किसका मुकाबला
इस मौके पर एमएस धोनी 2 मार्च को चेन्नई पहुंचे, जहां पर उनका फैन्स और टीम ने ग्रैंड वेलकम किया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से शेयर किये गये इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मैदान से इतने समय से दूर रहने के बावजूद इस दिग्गज खिलाड़ी के प्रति लोगों की दीवानगी कम नहीं हुई है।
और पढ़ें: IND vs NZ: विराट कोहली ने बताया 'साहा' की जगह पंत को क्यों मिला मौका

करियर का आखिरी आईपीएल खेलने चेन्नई पहुंचे धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स को अब तक 3 बार आईपीएल में खिताबी चैम्पियन बना चुके महेंद्र सिंह धोनी अपने करियर का शायद आखिरी आईपीएल खेलने उतरे हैं। पिछले सीजन में वह चौथी बार खिताब जीतने के करीब थे लेकिन रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस ने उन्हें फाइनल में हराकर चौथी बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से धोनी के ग्रैंड वेलकम का वीडियो सेयर करते हुए सीएसके ने लिखा कि शरीर का हर एक अंग फड़क उठता है इस खिलाड़ी की पहली झलक पाते ही। घर लौटा शेर।
|
गार्ड ने किया नमस्ते तो धोनी ने मिलाया हाथ
सीएसके की ओर से शेयर किये गये इस वीडियो में जब एमएस धोनी गाड़ी से उतरकर होटल के गेट पर पहुंचते हैं तो वहां पर खड़ा गार्ड उन्हें नमस्ते करता है, इसके जवाब में धोनी उस गार्ड से हाथ मिलाकर आगे बढ़ते हैं।
धोनी 13वें सत्र से पहले अन्य खिलाड़ियों के साथ अब ट्रेनिंग शुरू करेंगे। धोनी एमए चिदंबरम स्टेडियम में ट्रेनिंग शुरू करेंगे। सीएसके के सीईओ केएस विश्वनाथन ने बताया था कि धोनी उपलब्ध खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग करेंगे, जबकि टीम का पूर्ण तैयारी शिविर 19 मार्च से शुरू होगा।

जानें कैसी है 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के अब तक के करियर में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए 160 मैचों में शिरकत की है जिसमें उन्होंने 44.34 की औसत से 3858 रन बनाए हैं। यह सीजन उनके करियर का आखिरी आईपीएल हो सकता है।
चेन्नई सुपरकिंग्स की पूरी टीम:
शेन वॉटसन, अंबाती रायडू, फैफ डु प्लेसी, सुरेश रैना, एन जगदीशन, मुरली विजय, ऋतुराज गायकवाड़, फिनिशर: महेंद्र सिंह धोनी, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, केदार जाधव, मिशेल सैंटनर, मोनू सिंह, सैम कुरैन, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, कर्ण शर्मा, पीयूष चावला, आर साई किशोर, लुंगी एनगिडी, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, केएम आसिफ, जोश हेजलवुड।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
