इपोह (मलेशिया)| इंडियन हॉकी टीम के धुरंधरों ने बैसाखी से पहले ही मंगलवार को भारत को जश्न मनाने का मौका दिया क्योंकि इंडियन हॉकी टीम ने अजलन शाह कप टूर्नामेंट में पाकिस्तान को हरा दिया और उसके बाद वो अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। ये एक रोमांचक मैच था जिसे इंडिया ने बखूबी जीता।
इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार ढंग से तिरंगा फहराया और जश्न मनाया। आपको बता दें कि एस. वी. सुनील के अहम दो गोल की बदौलत भारतीय हॉकी टीम ने मंगलवार को सुल्तान अजलान शाह कप में पाकिस्तान को 5-1 से पराजित कर दिया।
मालूम हो कि अब भारतीय टीम चार मैचों में नौ अंकों के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। पाकिस्तान चार मैचों में तीन अंकों के साथ छठे स्थान पर है।