For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भारत ने एक बार फिर बेल्जियम को रौंदा, आखिरी मैच में 5-1 से हराया

नई दिल्ली। बेल्जियम दौरे पर पहुंची दुनिया की पांचवें नंबर की भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 5 मैचों की सीरीज में लगाातार चौथा मैच जीतकर अपना अपराजेय अभियान जारी रखा है। भारतीय हॉकी टीम ने गुरुवार को मौजूदा विश्व और यूरोपियन चैंपियन टीम को बेल्जियम को आखिरी मैच में 5-1 से करारी शिकस्त दी। इस जीत के बाद भारतीय टीम ने 5 मैचों की सीरीज को अजेय रहते हुए 5-0 से अपने नाम किया। बेल्जियम दौरे पर भारतीय टीम ने इसी सीरीज में पहले 2 बार बेल्जियम और 2 बार स्पेन को भी हराया था और इस तरह उसने बेल्जियम दौरे पर पांच मैचों की सीरीज को 5-0 से जीत कर दौरे का समापन किया।

और पढ़ें: बेल्जियम में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, स्पेन को 5-1 से हराया

दौरे के अंतिम मैच में भारतीय टीम ने सातवें मिनट में ही सिमरनजीत सिंह के गोल से 1-0 की बढ़त बना ली और इसी बढ़त के साथ पहले क्वार्टर का समापन किया। दूसरे क्वार्टर में मेजबान बेल्जियम ने वापसी करने की पूरजोर कोशिश की लेकिन भारत की मजबूत रक्षापंक्ति ने भारत को दूसरे क्वार्टर में भी 1-0 से आगे रखा।

तीसरा क्वार्टर शुरू होते ही भारत ने गोलों की बारिश शुरू कर दी। ललित उपाध्याय ने 35वें मिनट में गोल कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया। इसके अगले मिनट में ही युवा विवेक सागर प्रसाद ने भी गोल दागकर भारत को 3-0 की मजबूत बढ़त दिला दी।

और पढ़ें: बेल्जियम के खिलाफ भारत की विजयी शुरुआत, सीरीज में 1-0 से आगे

तीसरा क्वार्टर समाप्त होने से कुछ मिनट पहले ही हरमनप्रीत सिंह ने 41वें और रमनदीप सिंह ने 43वें मिनट में गोल दागकर भारत को 5-1 की एकतरफा जीत दिला दी। बेल्जियम के लिए एकमात्र गोल एलेक्लेंडर हेंड्रिक्स ने 39वें मिनट में किया।

Story first published: Friday, October 4, 2019, 0:56 [IST]
Other articles published on Oct 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+