For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

बेल्जियम के खिलाफ भारत की विजयी शुरुआत, सीरीज में 1-0 से आगे

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बेल्जियम दौरे पर अपनी विजयी शुरुआत करते हुए गुरुवार को यहां मेबजान टीम को 2-0 से हरा दिया। मनदीप सिंह और आकाशदीप सिंह के दूसरे हाफ में किए गए गोल की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यह विजयी शुरुआत की। मनदीप और आकाशदीप ने क्रमश: 39वें और 54वें मिनट में गोल करके भारत को जीत दिलाई। इस जीत के बाद भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले क्वॉर्टर में भारत ने शुरू में दबाव बनाया और मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया जिसे लोइक वान डोरेन ने बचा दिया। इसके बाद बेल्जियम ने जवाबी हमला करके पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन कृष्ण पाठक ने उस पर खूबसूरत बचाव किया।

भारत दूसरे क्वॉर्टर में शुरू में ही हावी हो गया और उसे लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह इन्हें गोल में बदलने में नाकाम रहा। भारत ने गेंद पर अधिकतर समय नियंत्रण बनाए रखा लेकिन वह गोल नहीं कर पाया। इस तरह से हाफ टाइम तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थीं।

और पढ़ें: ऋषभ पंत नहीं बल्कि यह है धोनी के क्रिकेट से दूर रहने का कारण

पहला और दूसरा गोल क्वार्टर गोल रहित रहने के बाद भारत ने तीसरे क्वॉर्टर में अधिक आक्रामकता दिखाई और बेल्जियम के गोलकीपर वान डोरेन को व्यस्त रखा और 39वें मिनट में मनदीप सिंह के शानदार गोल की मदद से मुकाबले में 1-0 की बढ़त बना ली।

मैच के अंतिम क्वार्टर में मेजबान बेल्जियम ने आक्रामक खेलना खेलना शुरू कर दिया। एक गोल से पिछड़ने के बाद बेल्जियम अंतिम क्वॉर्टर में आक्रामक हो गया और उसने गोलकीपर श्रीजेश की परीक्षा ली। भारतीय गोलकीपर ने हालांकि लगातार दो बचाव करके भारत की बढ़त बरकरार रखी।

और पढ़ें: दूसरी बार बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बनें सौरव गांगुली, निर्विरोध चुने गए

आकाशदीप सिंह ने 54वें मिनट में गोल करके बढ़त दोगुनी कर दी जिसके बाद बेल्जियम की वापसी की संभावनाएं भी समाप्त हो गयी। बेल्जियन के खिलाफ श्रृंखला का दूसरा मैच 28 सितंबर शनिवार को खेला जाएगा।

Story first published: Friday, September 27, 2019, 8:38 [IST]
Other articles published on Sep 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+