Women's T20 WC: भारतीय महिला टीम के फैन हुए कोहली-सहवाग, फाइनल में पहुंचने पर ऐसे दी बधाई
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में जारी महिला टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल मैच पर बारिश की बुरी नजर पड़ी और मैच रद्द हो गया। हालांकि फाइनल में पहली बार जगह बनाने के भारतीय महिला टीम के सपने के बीच बारिश भी नहीं आ सकी और ग्रुप स्टेज में अपने सारे मैचों में जीत हासिल करने के चलते उन्हें फाइनल में जगह मिल गई है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले इस सेमीफाइनल मैच में सुबह से लगातार हो रही बारिश के चलते टॉस भी नहीं हो सका और अंत में बिना कोई गेंद फेंके मैच को रद्द करना पड़ा। ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहने वाली भारतीय टीम को फाइनल में जगह मिल गई जबकि इंग्लैंड की टीम को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।
और पढ़ें: जब सेलेक्टर्स के चयन में हुआ धोनी के भविष्य पर सवाल, पूछा- क्या टी20 विश्व कप में मिलेगी जगह
सेमीफाइनल मुकाबले के लिये आईसीसी ने कोई भी रिजर्व डे नहीं रखा था जिसके चलते इंग्लैंड की कप्तान काफी निराश नजर आई, वहीं पहली बार फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम की कामयाबी को देखकर पूरे देश में जश्न का माहौल है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से लेकर दिग्गज क्रिकेटरों ने अपने-अपने अंदाज में भारतीय टीम को बधाई दी। आइये देखें किसने क्या कहा-
और पढ़ें: Womens T20 World Cup: इस भारतीय खिलाड़ी से खौफ खा रही है इंग्लैंड की टीम

भारतीय महिला टीम ने दिया गर्व करने का मौका
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई देते कहा कि आपने हम सभी को गर्व करने का एक और मौका दिया है।
उन्होंने लिखा, ' टीम को टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने की बधाई। हम सबको आप पर गर्व है। फाइनल के लिए आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

सहवाग ने अपने अंदाज में दी महिला टीम को बधाई
भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने महिला टीम के फाइनल में पहुंचने पर मेलबर्न में होने वाले आखिरी मुकाबले के लिये शुभकामनायें दी।
सहवाग ने लिखा, ‘ग्रुप चरण में सभी मैच जीतने का पुरस्कार। भारतीय महिला टीम को रविवार के लिये शुभकामनाएं।'

लक्ष्मण बोले- महिला दिवस पर महिलाओं का परचम लहराओ
भारतीय टीम के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भी भारतीय महिला टीम के विश्व कप में अजेय अभियान की प्रशंसा की और कहा कि महिला दिवस पर जीत के साथ अपना परचम लहराओ।
लक्ष्मण ने लिखा, ‘मैच होता तो अच्छा होता लेकिन भारतीय महिला टीम को टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने के लिये बहुत बधाई। यह ग्रुप चरण में चार में से चार मैच जीतने का पुरस्कार है। लड़कियों को महिला दिवस के दिन होने वाले फाइनल के लिये बहुत बहुत शुभकामनाएं।'
|
कैफ बोले- हमारी महिलाओं से खिताब दूर रखना मुश्किल
मोहम्मद कैफ ने भी भारतीय महिला टीम को फाइनल में जगह बनाने पर बधाई देते हुए कहा कि जितना यह मैच होना डिजर्व करता था उतना ही आपका फाइनल में पहुंचना।
उन्होंने लिखा,' भारतीय टीम जितना चाहती थी कि यह सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में पहुंचे लेकिन यह ग्रुप स्टेज में उनकी दादागिरी का कमाल है, आप इनसे कुछ भी दूर नहीं रख सकते। फाइनल के लिये बधाई, घर लाओ विश्व कप।'
|
शिखर बोले- महिलाओं ने दिया गर्व करने का मौका
शिखर धवन ने भी भारतीय महिला टीम को फाइनल में पहुंचने पर बधाई देते हुए कहा कि आपने हर भारतीय को गर्व करने का मौका दिया है।
उन्होंने लिखा,' भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्व कप फाइनल में पहुंचने पर बधाई। आपने प्रत्येक भारतीय को गर्व करने का मौका दिया है। फाइनल के लिये आप सभी को शुभकामनायें।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
