रियो डी जेनेरियो। अपने पहले मैच में भारत ने आयरलैंड को 3-2 से हराकर रियो ओलिंपिक में अपने विजय अभियान की शुरुआत कर दी है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के रुपिंदर पाल सिंह और वीआर रघुनाथ के शानदार खेल की बदौलत रियो ओलिंपिक के ग्रुप 'बी' में इस जीत के साथ ही मेडल की उम्मीदों को बढ़ा दिया है।
भारत की तरफ से इस मैच में रुपिंदर पाल सिंह ने 2 और वीआर रघुनाथ ने एक गोल दागा। मैच के पहले क्ववॉर्टर में मिली पेनल्टी कॉर्नर को वीआर रघुनाथ ने गोल में तब्दील कर दिया। वहीं दूसरे क्वॉर्टर में रुपिंदर पाल सिंह ने भी पेनल्टी कॉर्नर कर भारतीय टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। यह दूसरा गोल मैच के 27वें मिनट में भारत की झोली में आया।
एक वक्त तक यह लग रहा था कि अब तो आयरलैंड इस मैच को आसानी से हार जाएगी, तभी गेम क 45वें मिनट में आरलैंड की तरफ से जॉन जर्मेन ने टीम के लिए पहला गोल दागकर भारत की बढ़त को कुछ कम किया। मुकाबले के आखिरी क्वॉर्टर में दोनों टीमों ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन पहला गोल भारत की तरफ से ही हुआ।
खेल के 48वें मिनट में दागा गया यह तीसरा गोल सातवीं पेनल्टी कॉर्नर से मिला और इसे रुपिंदर ने किया। इस वक्त भारत की बढ़त 3-1 हो चुकी थी। इसके बाद किस्मत फिर पलटी और आयरलैंड की ओर से 56वें मिनट में आठवां पेनल्टी कॉर्नर मिला और कोनोर हॉर्ट ने गोल दागकर स्कोर 2-3 कर दिया।
Snaps from India’s historic win over @IrishHockey in their first clash of #Rio2016! #Hockey https://t.co/XwapaQRupg pic.twitter.com/5mrYBkVCEn
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 6, 2016