Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रियो ओलंपिक 2016: भारतीय उम्मीद को तगड़ा झटका, पदक के दावेदार पेस-बोपन्ना पहले ही राउंड में बाहर

रियो डी जेनेरियो। रियो ओलंपिक 2016 में भारत को एक बहुत ही बड़ा झटका उस वक्त लगा जब शनिवार को टेनिस के पुरुष डबल्स मुकाबले में पदक की प्रबल दावेदार जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। पुरुष डबल्स में कांटे के इस मुकाबले में लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना को पोलैंड के लुकाज कुबोट और मार्सिन मेटकोवस्की की जोड़ी के हाथों 4-6, 6-7 से हारना पड़ा। Rio Olympics 2016 : रोइंग में तीसरे स्थान के साथ दत्तु बब्बन भोकनल ने क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई

भारतीय जोड़ी मैच के दौरान कभी भी ऐसा नहीं खेली जिससे कि लगे जीत हमारी होगी। यही वजह है कि पहले सेट में उसे 4-6 के अंतर से मुंह की खानी पड़ी। हालांकि, इसके बाद दूसरे सेट में दोनों तरफ से जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला और एक वक्त पर दोनों जोड़ियां 3-3 की बराबरी पर भी पहुंच चुकी थीं।

फिर स्कोर 4-4 हुआ और आखिरकार पोलिश जोड़ी लय में आई और टाइब्रेकर में दूसरा सेट जीतकर मैच अपना नाम कर लिया। Rio Olympics 2016 Shooting: फाइनल के लिए क्वॉलिफाई करने में नाकाम रहीं अपूर्वी चंदेला और अयोनिका पाल

इस भारतीय जोड़ी से पदक की इसलिए भी आस अधिक थी क्योंकि अटलांटा ओलंपिक मं देश के लिए इसने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इस बार दोनों का जादू काम नहीं कर पाया और रोहन बोपन्ना के साथ लिएंडर पेस लय में नहीं दिखे, जिसका खामियाजा हार के रूप में सामने आया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+