यह हैंं भारतीय क्रिकेट इतिहास के 3 बेस्ट फील्डर्स का नाम, हर्षा भोगले ने जारी की लिस्ट
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे मशहूर खेल की बात करें तो क्रिकेट का नाम भी उनमें से टॉप 5 में आता है। इस खेल में जितनी तवज्जो एक बल्लेबाज और गेंदबाज को मिलती है शायद उतनी एक फील्डर को नहीं मिलती। हालांकि क्रिकेट के इतिहास में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हुए हैं जिन्होंने अपनी फील्डिंग के दम पर नाम कमाया और फैन्स के दिल में कुछ इस कदर से घर कर गये जिसमें यह साबित किया कि इस खेल में फील्डर्स भी बेहद अहम रोल अदा करते हैं।
और पढ़ें: ICC से हुई बड़ी गलती, आंकड़े भी कहते हैं पुल शॉट लगाने में बेस्ट हैं रोहित शर्मा
क्रिकेट के मशहूर कॉमेंटेटर और खेल विशेषज्ञ हर्षा भोगल ने बुधवार को ट्विटर का सहारा लेते हुए भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन फील्डर्स की सूची जारी की जिसमें उन्होंने बताया कि भारतीय क्रिकेट इतिहास में कौन से 3 फील्डर्स सर्वश्रेष्ठ रहे।
और पढ़ें: 3 कारण जिनके चलते रोहित शर्मा नहीं श्रेयस अय्यर बनेंगे भारतीय टीम के अगले कप्तान

भोगले ने बताया कौन है भारतीय क्रिकेट इतिहास के टॉप 3 फील्डर्स
हर्षा भोगले ने फील्डर्स की जो लिस्ट जारी की है उसमें उन्होंने 1970 के दशक की याद दिलाई और मुंबई से खेलने वाले भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी एकनाथ सोलकर को टॉप पर रखा है और पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रखा है। वहीं भोगले ने रविंद्र जडेजा को इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रखा है।
भोगले ने साथ ही कुछ और खिलाड़ियों का नाम भी रखा और कहा कि यह खिलाड़ी भले टॉप 3 में अपनी जगह नहीं बना पाए हों, लेकिन उम्दा फील्डिंग के मामले में दिल के करीब जरूर है।

लिस्ट में शामिल नहीं युवराज-राबिन सिंह का नाम
हर्षा भोगले की इस लिस्ट में कई मशहूर सितारों का नाम रहा लेकिन दो फील्डिंग दिग्गज युवराज सिंह और रॉबिन सिंह का नाम नदारद रहा, जिसे देखने के बाद कई फैन्स ने भोगले की लिस्ट पर सवाल उठाने शुरु कर दिये।
भोगले ने अपने इस ट्वीट में आगे लिखा, 'मेरे दिमाग में कुछ और जो नाम हैं, जिन्होंने बेस्ट में से हैं वे हैं- हेमू अधिकारी, टाइगर पटौदी, रूसी सुरती, सैयद किरमानी, आबिद अली, बृजेश पटेल, अजय जडेजा, सुरेश रैना, युवराज सिहं, मोहम्मद कैफ।'
|
फैन्स ने भोगले की लिस्ट पर उठाये सवाल, रॉबिन सिंह का नाम नहीं होने पर हुए नाराज
भोगले की इस लिस्ट में करीब-करीब सभी नाम थे लेकिन रॉबिन सिंह का नाम शुमार नहीं था। इस पर कुछ फैन्स ने आपत्ति जताई। कुछ फैन्स ने तो विराट कोहली का नाम भी शामिल न होने पर सवाल किए।
एक फैन ने लिखा, 'आप एक नाम चूक गए- रॉबिन सिंह। मेरे ख्याल से रॉबिन सिंह भारत के जॉन्टी रोड्स थे। मेरे विचार में रॉबिन सिंह और युवराज सिंह टॉप 5 के हकदार हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
