Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ब्रैड हॉग ने बताया कैसे ऋषभ पंत बन सकते हैं बेस्ट विकेटकीपर

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ब्रैड हॉग ने भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहतरीन प्रतिभा के धनी हैं। ब्रैड हॉग ने यह भी बताया कि आखिरकार कैसे ऋषभ पंत अच्छा कर सकते हैं जिससे वह टीम में वापस अपनी जगह हासिल कर सकते हैं। ब्रैड हॉग का मानना है कि भारतीय टीम का यह युवा बल्लेबाज एक दिमागी कोच की मदद से अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।

उल्लेखनीय है कि खराब फॉर्म की वजह से ऋषभ पंत को पिछले कुछ समय में वनडे और टी20 टीम में अपनी जगह से हाथ धोना पड़ गया है और उनकी जगह टीम में केएल राहुल ले चुके हैं। हालांकि हाल ही में उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका जरूर मिला लेकिन वह उसे भी भुना पाने में नाकाम रहे।

और पढ़ें: यह हैंं भारतीय क्रिकेट इतिहास के 3 बेस्ट फील्डर्स का नाम, हर्षा भोगले ने जारी की लिस्ट

ट्विटर पर फैन्स से सवाल-जवाब करते हुए ब्रैड हॉग ने बताया कि कैसे ऋषभ पंत सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बन सकते हैं।

हॉग ने कहा, 'जब पंत क्रीज पर आते हैं, मैं टीवी चालू कर लेता हूं। वो इंटरटेनर हैं। उनके साथ मुद्दा यह है कि वह अधिक ही प्रतिभा के धनी हैं और इसी कारण समझ नहीं पाते कि क्या करें। दिमागी कोच की मदद से वह इससे पार पा सकते हैं। यह सिर्फ उनके दिमाग में है।'

और पढ़ें:IPL 2020: ब्रैंडन मैकलम ने बताया RCB से क्यों बेहतर है चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

हॉग का मानना है कि ऋषभ पंत को यह नहीं पता कि उनके अंदर जो टैलेंट है उसका इस्तेमाल कैसे करें, कई दिग्गज खिलाड़ी ऐसा करते हैं, उसके लिये यह सब कुछ तभी आसान होगा जब वह किसी कोच की मदद से इसे इस्तेमाल करने के तरीके को सीख लेगा।

आपको बता दें कि बुधवार को ब्रैड हॉग ने यह बात सोशल मीडिया पर सवाल जवाब देते हुए तब कही जब एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत कभी अच्छे विकेटकीपर बल्लेबाज बन सकते हैं।

Story first published: Thursday, March 26, 2020, 15:12 [IST]
Other articles published on Mar 26, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+