Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'राजनीति की बजाय अपनी बल्लेबाजी पर दे ध्यान', पीसीबी ने मोहम्मद हाफिज को लताड़ा

नई दिल्ली। क्रिकेट में स्पॉट फिक्सिंग के मामले को लेकर अक्सर पाकिस्तानी खिलाड़ियों का नाम आता रहा है। हाल ही में स्पॉट फिक्सिंग के मामले में अपनी ढाई साल की सजा काट कर वापसी करने वाले शरजील खान को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बार फिर से मौका देने का फैसला किया है। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का यह फैसला उनके साथी खिलाड़ी मोहम्मद हाफिज को पसंद नहीं आया और उन्होंने पीसीबी के इस फैसले पर सवाल उठाया।

और पढ़ें: जनता कर्फ्यू के लिये घर में बंद हुए दिनेश कार्तिक, वीडियो शेयर कर बताया कोरोना से बचने का तरीका

मोहम्मद हाफिज का सवाल उठाना पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को पसंद नहीं आया और शरजील खान की वापसी पर बयाने देने को लेकर पीसीबी ने उन्हें लताड़ लगा दी। पीसीबी ने हाफिज को फटकार लगाते हुए कहा कि मोहम्मद हाफिज को अपने साथी खिलाड़ियों की आलोचना करने और क्रिकेट बोर्ड में चल रहे कार्यों पर टिप्पणी करने की बजाय अपने खेल को सुधारने पर ध्यान देना चाहिये।

और पढ़ें: 7 बल्लेबाज, 4 गेंदबाज- ये है दुनिया की सर्वश्रेष्ठ 'वर्क फ्रॉम होम' प्लेइंग इलेवन

मोहम्मद हाफिज ने शरजील खान की वापसी पर उठाये थे सवाल

पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद हाफिज ने शनिवार को सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए शरजील खान की वापसी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि मुझे लगता है कि हमें शरजील को वापस मौका देने की बजाय पाकिस्तान क्रिकेट को एक उदाहरण पेश करना चाहिये और किसी ऐसे खिलाड़ी को मौका देना चाहिये जो देश का नाम रोशन कर सके।

उन्होंने ट्विटर पर एक फैन के सवाल पर यह जवाब दिया जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या आपको नहीं लगता कि पाकिस्तान टीम में शरजील की वापसी पर वकार की सोच सही है।

पीसीबी ने हाफिज को लताड़ा, कहा- अपने खेल पर दो ध्यान

पीसीबी ने हाफिज को लताड़ा, कहा- अपने खेल पर दो ध्यान

वहीं ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद हाफिज के इस बयान पर पीसीबी के सीईओ ने फटकार लगाते हुए कहा कि मौजूदा खिलाड़ियों को दूसरे प्लेयर्स की आलोचना करने के बजाय अपने खेल पर ध्यान देना चाहिये। उन्हें क्रिकेट बोर्ड की नीतियों पर सोशल मीडिया पर कुछ भी बोलने से पहले पीसीबी से बात करनी चाहिये।

उन्होंने कहा, 'वे विश्व क्रिकेट या क्रिकेट की विभिन्न चीजों को लेकर अपनी राय रख सकते हैं लेकिन वे खिलाड़ियों और बोर्ड के सही और गलत के बारे में बात नहीं कर सकते। उन्हें यह क्रिकेट बोर्ड पर छोड़ देना चाहिए।'

पीएसएल में फिक्सिंग को लेकर लगा था बैन, अब फिर हुई है वापसी

पीएसएल में फिक्सिंग को लेकर लगा था बैन, अब फिर हुई है वापसी

शार्जील पर 2017 में पाकिस्तान सुपर लीग में भ्रष्टाचार में अपनी भूमिका के कारण 5 साल का प्रतिबंध लगाया गया था। लेकिन बाद में पीसीबी ने उसकी सजा कम कर दी थी। हफीज ने कुछ साल पहले मोहम्मद आमिर की पाकिस्तानी टीम में वापसी पर भी सवाल उठाए थे। वसीम ने कहा कि हफीज को अन्य खिलाड़ियों के गलत और अच्छे पर बात करने के बजाए अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने कहा, 'मैं निजी तौर पर मोहम्मद हफीज से बात करूंगा। मेरे विचार में उसे अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए। वह क्रिकेट के बारे में अपनी राय रख सकते हैं लेकिन अन्य खिलाड़ियों के बारे में निजी राय नहीं दे सकते।'

Story first published: Monday, March 23, 2020, 14:52 [IST]
Other articles published on Mar 23, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+