T20 World Cup: शैफाली वर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऋचा घोष भी लिस्ट में शामिल
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गये महिला टी20 विश्व कप में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा लेकिन यह मैच कई ऐतिहासिक घटनाओं और रिकॉर्ड का गवाह बना। महिला टी20 विश्व कप में छठी बार फाइनल खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम एक चैम्पियन की तरह खेली और लगातार दूसरी बार और कुल मिलाकर पांचवी बार खिताब जीतने में कामयाब रही। वहीं पहली बार टी20 विश्व कप के फाइनल मैच में पहुंची भारतीय टीम पर दबाव साफ देखने को मिला और पहले ही ओवर से फाइनल को न खेलने का अनुभव और दबाव खिलाड़ियों पर साफ दिखाई दिया।
और पढ़ें: Women's T20 World Cup: फाइनल में महंगी पड़ी भारत को यह गलती, हीली ने ठोंक दी ऐतिहासिक पारी
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 185 रनों की पारी खेली, जबकि भारतीय टीम उसके गेंदबाजों के सामने पस्त नजर आई और 99 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। भारतीय टीम इस मैच को 85 रन से हार गई और पहली बार चैम्पियन बनने के एक मौके को भी। भले ही भारतीय टीम का विश्व चैम्पियन बनने का सपना इस मैच में पूरा नहीं हो सका लेकिन भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने इस मैच में कदम रखते ही एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
और पढ़ें: T20: जहीर खान बने सुपरमैन, हवा में उड़कर लिया कैच, लोग बोले- यह तो बुमराह का एक्शन है

शैफाली वर्मा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
मेलबर्न के मैदान पर कदम रखते ही भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा क्रिकेट के इतिहास में विश्व कप फाइनल खेलने वाली दुनिया की सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं। शैफाली ने महज 16 साल और 40 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला टी 20 विश्व कप का फाइनल खेल कर यह उपलब्धि अपने नाम कर ली। वहीं मैच के दौरान तानिया भाटिया के चोटिल हो जाने के बाद कनकशन सब्सटिट्यूट के रूप में बल्लेबाजी करने उतरी ऋचा घोष भी इस फेहरिस्त में दूसरे नंबर की खिलाड़ी बन गई। ऋचा घोष ने 16 साल 5 महीने और 11 दिन की उम्र में अपना पहला विश्व कप फाइनल मुकाबला खेला।

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के नाम था यह रिकॉर्ड
इससे पहले, यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज की शकाना क्विंटीन के नाम था, जिन्होंने 17 साल और 45 दिन की उम्र में 2013 महिला विश्व कप के फाइनल में हासिल किया था। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं। आमिर ने 2009 टी-20 विश्व कप के फाइनल में 17 साल और 69 दिन की उम्र में मैदान पर कदम रखा था।
|
दर्शकों ने बनाया मैच में हाजिरी का रिकॉर्ड
वहीं इस बीच महिला टी20 विश्व कप का फाइनल मैच देखने पहुंचे दर्शकों ने भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इस मैच को देखने के लिये 86174 दर्शक पहुंचे जो कि किसी भी महिला मैच को देखने पहुंचे दर्शकों की संख्या के लिहाज से एक नया विश्व रिकॉर्ड है। इतना ही नहीं यह ऑस्ट्रेलिया में आयोजिति किये गये किसी भी खेल को देखने के लिये जुटी सबसे आधिक भीड़ है। इससे पहले साल 2009 में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच सिडनी में हुए फाइनल मुकाबले में 12717 दर्शक मैदान में पहुंचे थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
