IND vs NZ: रविंद्र जडेजा के सुपरमैन कैच पर सोशल मीडिया को याद आया धोनी का 7 साल पुराना ट्वीट
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे और आखिरी मैच के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर वापसी की और कीवी टीम के उपर मामूली ही सही पर 7 रन की बढ़त हासिल की। भारतीय टीम की वापसी में टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जेडजा ने जबरदस्त भूमिका निभाई और टीम के लिये 2 जबरदस्त कैच लेने के साथ 2 विकेट भी हासिल किये। इस दौरान भारतीय टीम के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने डीप मिडविकेट पर हवा में सुपरमैन की तरह उड़ते हुए कीवी बल्लेबाज नील वैगनर का हैरान कर देने वाला कैच पकड़ा। जिसके बाद दुनिया भर में सिर्फ इस कैच की ही बात हो रही है।
और पढ़ें: IND vs NZ: काइल जैमिसन को मिल गई है भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरी, बताया- क्यों हो रहे फ्लॉप
क्रिकेट फैन्स से लेकर दिग्गज पूर्व खिलाड़ी तक सर रविंद्र जडेजा के इस कैच की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। रविंद्र जडेजा के इस हैरतअंगेज कैच की बदौलत भारत ने नौवे विकेट के लिये काइल जैमिसन (49) और वैगनर के बीच हुई 51 रनों की साझेदारी को भी तोड़ दिया। जहां दिग्गज खिलाड़ी रविंद्र जडेजा के कैच की तारीफ कर रहे थे वहीं सोशल मीडिया पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 7 साल पुराना एक ट्वीट वायरल होने लगा, जिसमें धोनी ने जडेजा को लेकर अनोखी बात कही थी।
और पढ़ें: IND vs NZ: हनुमा विहारी ने खोला बल्लेबाजों के फ्लॉप शो का राज, कहा - पिच नहीं इस वजह से हुए आउट
|
7 साल पहले धोनी ने जडेजा के लिये कही यह बात
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने 7 साल पहले रविंद्र जडेजा की फील्डिंग को लेकर एक ट्वीट किया था जो कि इस कैच के बाद तेजी से वायरल हो रहा है।
एमएस धोनी ने अपने ट्वीट में लिखा था कि मैदान पर रविंद्र जडेजा कैच के लिये दौड़ते नहीं है, जबकि गेंद खुद उन्हें ढूंढ लेती है और उनके हाथों में चिपक जाती है।
|
मैदान पर जडेजा ने ऐसे लपका सुपरकैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टेस्ट मैच के दूसरे दिन कुछ ऐसा ही देखने को मिला जिसका जिक्र धोनी ने अपने ट्वीट में किया। रविंद्र जडेजा मिड विकेट पर खड़े थे। मोहम्मद शमी ने नील वैगनर को गेंद फेंकी जो कि अच्छी लय में नजर आ रहे थे। वैगनर ने शमी की गेंद पर डीप मिड विकेट की दिशा में उठाकर शॉट खेला और मिडविकेट पर खड़े रविंद्र जडेजा ने बांये हाथ से उछलकर कैच को पकड़ लिया और वैगनर को चलता किया। देखें वीडियो:

कैच लेने के बाद जानें क्या बोले जडेजा
न्यूजीलैंड की पारी के 22 रन देकर दो विकेट चटकाने वाले जडेजा ने कहा कि मैं उम्मीद कर रहा था कि वह डीप स्क्वायर लेग की ओर रन बनाएगा। लेकिन मैंने उम्मीद नहीं की थी कि गेंद इतनी तेजी से मेरी तरफ आएगी।
उन्होंने कहा कि हवा के साथ यह इतनी तेजी से आई और मेरे हाथों में आ गई। जब मैंने कैच लपका तो मैंने महसूस ही नहीं किया कि मैंने कैच पकड़ लिया है। एक इकाई के रूप में हमने अच्छी गेंदबाजी की। हम अच्छी बल्लेबाजी और उन्हें दोबारा आउट करने की कोशिश करेंगे। भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड को 235 रन पर आउट करके सात रन की बढ़त हासिल की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
