SL vs ENG: श्रीलंका दौरे पर हाथ न मिलाने की नीति को लेकर भिड़े बेन स्टोक्स और मिशेल जॉनसन
नई दिल्ली। दुनिया भर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस की चपेट में धीरे-धीरे खेल जगत भी प्रभावित होता नजर आ रहा है। इस वायरस से बचने के लिये इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में एक बड़ा फैसला किया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान किया है कि कोरोना वायरस से बचने के लिये उनकी टीम के खिलाडी़ श्रीलंका के खिलाफ दौरे पर किसी से हाथ मिलाने की बजाय एक दूसरे से पंच लड़ायेंगे। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का यह फैसला ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन को पसंद नहीं आया और उन्होंने इसे लेकर ट्वीट किया जिसके बाद इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी और विश्व जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले बेन स्टोक्स ट्विटर पर ही उनसे भिड़ गये।
और पढ़ें: Women's T20 World Cup: इंग्लैंड के बाहर होने पर लोगों ने कहा 'Karma', माइकल वॉन ने लगाई लताड़
श्रीलंका दौरे से पहले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने साफ किया कि उनकी टीम इस दौरे पर मैच के दौरान और समाप्ति के बाद खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से बचेंगे। वो उसकी जगह एक दूसरे के साथ Fist Bimp ( हाथ को मुक्के के आकार का बनाकर एक दूसरे से हल्के से टकराना) करेंगे।
और पढ़ें: SA vs AUS: पत्नी का मैच देखने के लिये बीच दौरे से वापस लौटे मिशेल स्टार्क

रूट के बयान पर मिशेल जॉनसन ने दिया ताना
जो रूट के बयान के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन को इंग्लैंड की यह नीति पसंद नहीं आई, जिसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर टीम को घरा। स्टोक्स ने इंग्लैंड की टीम पर तंज कसते हुए ब्रिस्टल के उस वाक्ये का जिक्र किया जिसमें इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स फंस गये थे।
डेली ट्रैलीग्राफ के मुताबिक स्टोक्स ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है, 'क्या यह P--- लेने वाला है? आप अपने पंजे तो जाम कर सकते हो इंग्लैंड की टीम, लेकिन संभल कर रहना स्टोक्सी (बेन स्टोक्स) कहीं प्रोफेशनल मुक्का न जड़े दे।'
गौरतलब है कि मिशेल जॉनसन यहां पर ब्रिस्टल में हुई उस घटना का जिक्र कर रहे थे जहां पर बेन स्टोक्स रास्ते में किसी से लड़ पड़ते हैं जिसके बाद पुलिस उनके खिलाफ चार्जेस लगाये थे।
|
बेन स्टोक्स ने भी जॉनसन को दिया करारा जवाब
अपने ऊपर कसे गये तंज को पढ़ने के बाद बेन स्टोक्स ने मिशेल जॉनसन को करारा जवाब देते हुए ट्वीट में साल 2009 की एशेज सीरीज की उस घटना का जिक्र किया जिसमें बार्मी ऑर्मी ने मिशेल जॉनसन को ऑन ग्राउंड ट्रोल किया था।
उन्होंने बार्मी आर्मी के उस नारे को ट्वीट किया जिसमें मिशेल जॉनसन की गेंदबाजी की तुलना मरमाइट से की है। गौरतलब है कि मरमाइट एक प्रकार का मसाला है जो कि शाकाहारी खाने में इस्तेमाल किया जाता है।

अफ्रीका दौरे पर बीमारी के बाद इंग्लैंड ने किया यह फैसला
आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के लंबे दौरे पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों को फ्लू और बुखार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद इंग्लैंड टीम के मेडिकल स्टाफ ने ऐसा करने की सलाह दी।
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा कि हमने पिछले दौरे से यह सीख ली है जब इस तरह की बीमारी लोगों को तेजी से अपना शिकार बना रही हो तो ऐसे समय में आपको कम से कम लोगों के शारिरिक संपर्क में आना चाहिये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
