अब 'द हंड्रेड' में नहीं खेलने जायेंगे डेविड वॉर्नर, कोरोना नहीं बल्कि यह है वजह
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे छोटे प्रारुप टी20 और टी10 के बीच पहली बार खेला जाने वाला ब्रिटेन की 'द हंड्रेड' सुपरलीग को कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच बड़ा झटका लगा है। पहली बार आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट का प्रारूप थोड़ा अलग है, इस टूर्नामेंट में मैचों का आयोजन 100 बॉल प्रति टीम के हिसाब से होना है। इस लीग में दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं जिसमें से एक नाम ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का भी है जिन्होंने अब इंग्लैंड के इस नये टूर्नामेंट 'द हंड्रेड' में नहीं खेलने का फैसला किया है।
हालांकि डेविड वॉर्नर ने साफ किया है कि इस लीग से नाम वापस लेने के पीछे कोरोना वायरस का खतरा नहीं है बल्कि वह खुद ऑस्ट्रेलिया औऱ जिम्बाब्वे के बीच होने वाली वनडे सीरीज के लिए तैयार रखना चाहते हैं।
और पढ़ें: BCCI अधिकारी ने सैयद मुश्ताक अली को बताया गरीबों का टूर्नामेंट, भड़के सुनील गावस्कर ने लगाई क्लास
वेस्टर्न आस्ट्रेलिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक 33 साल के वार्नर ने टूर्नामेंट न खेलने का फैसला किया है और वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। वार्नर को द हंड्रेड में साउदर्न ब्रेव ने अपनी टीम में शामिल किया था। इस टूर्नामेंट का आगाज अगस्त में होना है।
इससे पहले गुरुवार को डेविड वॉर्नर के मैनेजर ने साफ किया कि अगर इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आयोजन हुआ तो डेविड वॉर्नर जरूर इसमें भाग लेंगे।
और पढ़ें: विराट कोहली-बाबर आजम से ज्यादा महान खिलाड़ी बन सकता है यह पाकिस्तानी प्लेयर: रमीज रजा
वार्नर के मैनेजर ने द एज को बताया, 'अगर आईपीएल होता है तो वार्नर की तैयारी जारी रहेगी। अगर चीजें बदलती हैं तो, जो एक घंटे में भी बदल सकती हैं, तो जबाव होगा कि आप अपना फैसला बदलें। यह किसी के लिए अलग बात नहीं है।'
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के खतरे को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिये स्थगित कर दिया है, अब इस मुद्दे पर फैसला देश भर में फैल रहे संक्रमण की स्थिति को देखने के बाद ही लिया जायेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
