For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली-बाबर आजम से ज्यादा महान खिलाड़ी बन सकता है यह पाकिस्तानी प्लेयर: रमीज रजा

नई दिल्ली। मौजूदा समय में दुनिया भर के महानतम क्रिकेट खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें बिना किसी शक के विराट कोहली का नाम लिया जायेगा। सबसे महान बल्लेबाजों की बात करें तो भारतीय कप्तान विराट कोहली के अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन का नाम आता है, इनके साथ ही रोहित शर्मा, डेविड वार्नर और बाबर आजम भी ऐसे बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने पिछले कुछ समय में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने नाम का परचम लहराया है।

और पढ़ें: 'नहीं बन सकता सहवाग-वॉर्नर', पुजारा ने कोहली के स्लो स्ट्राइक रेट कमेंट पर दिया जवाब

वहीं पाकिस्तान के सबसे टैलेंटेड खिलाड़ियों की बात करें तो बाबर आजम का नाम सबसे ऊपर आता है। ऐसे में जहां सारी दुनिया कोरोना वायरस से बचने के लिये सारे खेल आयोजनों को स्थगित कर रही है वहीं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने बताया कि पाकिस्तान के पास एक ऐसा खिलाड़ी है जो विराट कोहली और बाबर आजम दोनों का टैलेंट भरा हुई है।

और पढ़ें: वसीम जाफर ने बताया टी20 विश्व कप में कैसे साथ खेल सकते हैं पंत, धोनी और राहुल

रमीज राजा ने बताया किस खिलाड़ी में है विराट कोहली-बाबर आजम जितना दम

रमीज राजा ने बताया किस खिलाड़ी में है विराट कोहली-बाबर आजम जितना दम

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कॉमेंटेटर रमीज रजा ने पाकिस्तान सुपर लीग में धमाल मचाने वाले युवा बल्लेबाज हैदर अली की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि इस बल्लेबाज में इतना टैलेंट है कि वो आने वाले समय में विराट कोहली या बाबर आजम जैसा बन सकता है।

रमीज रजा ने यूट्यूब पर शेयर किये अपने वीडियो में कहा, 'हैदर में टैलेंट कूटकूट कर भरा है और उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के पहले सीजन में अपना नाम भी बना लिया है।'

पेशावर जाल्मी के लिये हैदर ने मचाया धमाल

पेशावर जाल्मी के लिये हैदर ने मचाया धमाल

पाकिस्तान सुपर लीग के 5वें सीजन में हैदर अली ने पेशावर जाल्मी की ओर से भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 मैचों में 239 रन बनाये, जिसके बाद शोएब अख्तर, रमीज राजा समेत कई पाकिस्तानी खिलाड़ी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

रमीज राजा ने कहा, 'विराट कोहली और बाबर आजम जैसा बनने के लिये हैदर अली को अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी और बल्लेबाजी में उनके लिए आइडियल पोजिशन नंबर-3 होगी। उनके पास क्वॉलिटी शॉट्स हैं, उन्हें अपनी पॉवर-हिटिंग पर काम करने की ज्यादा जरूरत है नहीं।'

हैदर को अपनाना होगा विराट-बाबर की एप्रोच

हैदर को अपनाना होगा विराट-बाबर की एप्रोच

रमीज रजा ने हैदर अली को निखरने के लिये विराट कोहली और बाबर आजम जैसी एप्रोच अपनाने को कहा।

उन्होंने कहा, 'विराट कोहली और बाबर आजम दोनों को अपने अंदर ज्यादा कुछ सुधार करने की जरूरत पड़ी नहीं क्योंकि ऐसा टैलेंट हर किसी में होता नहीं है। हैदर में भी वैसा टैलेंट है, लेकिन उन्हें लंबी पारी खेलने के लिए खुद पर मेहनत करनी होगी, जिससे वो विराट और बाबर जैसा खेल दिखा सकें।'

कोरोना वायरस के चलते रद्द हुआ पीएसएल

कोरोना वायरस के चलते रद्द हुआ पीएसएल

पीएसएल को प्लेऑफ मैच से पहले स्थगित कर दिया गया। पूरी दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण फैल रहा है और इसके बढ़ते खतरे को देखते हुए पीएसएल को प्लेऑफ मैचों से पहले स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पीएसएल से जुड़े 128 लोगों का कोरोनावायरस संक्रमण टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट आ चुकी है और सभी रिपोर्ट्स नेगेटिव हैं।

Story first published: Saturday, March 21, 2020, 14:10 [IST]
Other articles published on Mar 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+