'शेर आया शेर'- हार्दिक पांड्या की 55 गेंदों पर 158 रनों की पारी के बाद ट्विटर हुआ क्रेजी
नई दिल्ली: भारत के जबरदस्त ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने पीठ के चोट के बाद वापसी करने में भले ही थोड़ी देर लगा दी लेकिन उन्होंने देर आया दुरुस्त आया की कहावत को चरितार्थ करते हुए डीवाई पाटिल टूर्नामेंट में जो प्रदर्शन किया है वह जबरदस्त से कम नहीं है।
इस प्रतियोगिता में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले पांड्या यहां रिलायंस 1 टीम के लिए खेल रहे हैं। अपनी फिटनेस के लिए कड़ी मेहनत करने वाले बड़ौदा के खिलाड़ी ने महज 55 गेंदों में 158 नाबाद रन बनाकर टूर्नामेंट में अपना दूसरा शतक जड़ दिया है। इससे पहले पांड्या ने सीएजी के खिलाफ पहले शतक में 14 छक्के और 2 चौके लगाए थे।

20 छक्के लगाकर खेली जबरदस्ती-
हार्दिक ने उस पारी में केवल 39 गेंदों पर 105 रन बनाए थे यह पारी उसके चार दिन बाद आई है। हार्दिक की इस प्रचंड फार्म को देखते हुए उनकी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस और भारतीय राष्ट्रीय टीम के चयनकर्ताओं को निश्चित तौर पर काफी विश्वास आया होगा जो पीठ की सर्जरी से उबरने के बाद हार्दिक के प्रदर्शन पर काफी बारीक नजर रख रहे हैं।
गांगुली ने नहीं दी जडेजा को रणजी फाइनल खेलने की इजाजत, कहा- 'देश पहले है
अब हार्दिक ने जो 55 गेंदों पर 158 रनों की पारी खेली है उसमें उन्होंने 20 छक्के भी लगाए हैं और उनके इस प्रदर्शन के दम पर रिलायंस टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए।

शानदार ट्विटर प्रतिक्रियाएं
इस दौरान कुछ शानदार ट्विटर प्रतिक्रियाएं देखने को मिली-
हार्दिक की फार्म देखने के बाद एक यूजर लिखते हैं- पागल हो गया क्या ये बंदा
हार्दिक पांड्या अपने दिन में एक विनाशकारी क्रिकेटर हो सकते हैं; चाहे बल्लेबाजी, गेंदबाजी या क्षेत्ररक्षण हो उन्होंने इस बार और फिर से साबित कर दिया है।
|
हार्दिक की सफलता में नताशा का हाथ!
वहीं एक अन्य फैन ने हार्दिक की इस सफलता को उनकी जिंदगी में नताशा की एंट्री से जोड़कर देखा है और कहा है कि किसी ने सच ही कहा है कि किसी आदमी की सफलता में औरत का हाथ होता है। ऐसे में उसको भी जल्द ही शादी कर लेनी चाहिए।

'भाग-भाग शेर आया'
एक यूजर लिखते हैं- भाग भाग भाग, आया शेर, आया शेर..
बता दें कि हार्दिक सौरभ तिवारी के साथ 106 रनों की साझेदारी की। सौरभ तिवारी ने भी 34 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली।
हार्दिक को इससे पहले न्यूजीलैंड के दौरे से बाहर कर दिया था क्योंकि तब वे अपनी फिटनेस साबित नहीं कर पाए थे। उसके बाद उन्होंने अपनी फिटनेस पर जबरदस्त काम किया जिसकी एक पोस्ट भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।
अन्य ट्विटर प्रतिक्रियाएं इस प्रकार रही-
Brilliant form continues 🔥🔥
— Arun Kumar (@Arunk_2) March 6, 2020
Completed 150 with six😍#HardikPandya #DyPatil pic.twitter.com/bjkPn0filp pic.twitter.com/UNOBbCc5gq
Bhai ki engagement huyi hai,form toh rhega hi samjh rhe ho 😜#hardikPandya
— dArKS0uL (@kaif_fu) March 6, 2020
Absolute Carnage! @hardikpandya7 #DYPatilT20Cup #HardikPandya #OneFamily #MumbaiIndians pic.twitter.com/KPyruM9Czp
— Satyam Shekhar (@the_sshekhar) March 6, 2020
#HardikPandya pic.twitter.com/aVUj1fiyRZ
— Riya (@readubey) March 6, 2020
@hardikpandya7 Viswaroopam pic.twitter.com/qmIi4wgbRt
— Sra-One 🕴🏻 (@_from_india) March 6, 2020
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
