ब्रायन लारा ने बताया विदेशी सरजमीं पर कौन है दुनिया की सबसे बेहतरीन टेस्ट टीम
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा का मानना है कि न्यूजीलैंड के हाथों कीवी सरजमीं पर मिली करारी हार के बावूजद भारतीय टीम विदेशी सरजमीं पर जीतने का दम रखती है। कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम को हाल ही में विदेशी सरजमीं पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में एक तरफा हार का सामना करना पड़ा। हालांकि ब्रायन लारा का मानना है कि इस हार के पीछे भारत का हेक्टिक शेड्यूल शामिल था। भारत ने टेस्ट सीरीज से पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी।
और पढ़ें: क्रिकेट इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ ऐसा, विश्व युद्ध में भी खेले थे मैच
ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ने कहा,' मुझे लगता है कि भारतीय टीम ने पिछले 10 सालों में विदेशों में अपने प्रदर्शन पर काफी सुधार किया है। न्यूजीलैंड में जो भी हुआ मुझे लगता है उसके पीछे थकावट ज्यादा बड़ा कारण है। मुझे लगता है कि पहले टी20 सीरीज और फिर वनडे सीरीज खेलने की वजह से उन्हे टेस्ट सीरीज में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। लेकिन मैं फिर भी यही कहूंगा कि भारतीय टीम दुनिया में कहीं भी जीतने का दम रखती है।'
और पढ़ें: BCCI की कॉमेंट्री पैनल से बाहर होने पर पहली बार बोले संजय मांजरेकर, गांगुली ने भी दिया रिएक्शन

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में कप्तानी कर रहे थे लारा
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते भारत में खेली जा रही रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज को रद्द कर दिया गया, इस सीरीज में ब्रायन लारा वेस्टइंडीज लेजेंड्स की टीम की कप्तानी कर रहे थे। सरकार की ओर से सार्वजनिक जगहों पर एकत्रित होने पर रोक लगाने की अधिसूचना जारी करने के बाद आयोजकों ने इसे पहले बंद दरवाजों के पीछे डी वाई पाटिल स्टेडियम में कराने का फैसला किया था लेकिन बाद में इसे रद्द करने का फैसला कर लिया।
आयोजकों ने एक बयान जारी कर इस बात की सूचना दी है कि टूर्नामेंट में बाकी बचे 7 मैचों के लिये फिर से शेड्यूल जारी किया जायेगा लेकिन यह मैच तभी खेले जायेंगे जब परिस्थितियां कंट्रोल में होंगी और लोगों के मैच देखने पर पाबंदी नहीं लगा सकते।

टूर्नामेंट को रिशेड्यूल करने पर जाने क्या बोले सचिन तेंदुलकर
वहीं टूर्नामेंट को रिशेड्यूल करने को लेकर इंडिया लेजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने कहा कि यह बिल्कुल सही कदम है।
उन्होंने कहा,' लोगों के बीच सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता फैलान के लिये हमने सीरीज को रिशेड्यूल करने का फैसला किया जो कि थोड़ा दुर्भाग्यशाली रहा लेकिन सही कदम है। हम सभी आशा और प्रार्थना करते हैं कि संक्रामक रोग कोरोना वायरस जल्द से जल्द खत्म हो जाये और लोग इससे बचे रहे।'

भारत में दिग्गज खिलाड़ियों को देखने की है भूख
लारा ने सचिन तेंदुलकर के बयान को दोहराते हुए कहा कि हालात थोड़े से निराशाजनक जरूर हैं लेकिन हम स्थिति ठीक होने के बाद सीरीज में एक बार फिर से वापसी करेंगे।
उन्होंने कहा,' लोगों में क्रिकेट को लेकर भूख है, वो दिग्गज खिलाड़ियों को देखने के लिये दीवाने हैं, जैसे वीरेंदर सहवाग और सचिन तेंदुलकर, जब वो बाहर क्रिकेट खेलने मैदान पर आते हैं तो लोगों में एक अलग दीवानापन देखने को मिलता है। मेरी उम्मीद से ज्यादा प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
