कोरोना वायरस का असर, ICC ने रद्द किये World Cup क्वॉलिफाइंग टूर्नामेंट
नई दिल्ली। दुनिया भर में लगभग हर गतिविधि पर रोक लगा देने वाली कोरोना वायरस महामारी ने अब आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट पर भी अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। ओलंपिक खेलों को स्थगित करने के बाद अब कोरोना वायरस ने 30 जून से होने वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से आयोजित कराये जाने वाले सभी क्वालिफाइंग टूर्नामेंट को स्थगित करा दिया है। WHO की ओर महामारी घोषित हो चुकी कोविड-19 बीमारी की वजह से आईसीसी ने एक बयान जारी कर अपने क्वालिफाइंग टूर्नामेंट को स्थगित करने की जानकारी दी। फिलहाल यह टूर्नामेंट कब होंगे इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है।
इसके साथ ही आईसीसी ने इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप और अगले साल विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल की तारीखों में भी बदलाव के संकेत दिये हैं।
और पढ़ें: धोनी, बुमराह, जडेजा की तस्वीरें शेयर कर BCCI ने समझाया कोरोना वायरस से बचने का तरीका
आईसीसी ने अपने बयान में कहा, 'मौजूदा स्थिति की गहन समीक्षा और वैश्विक क्रिकेट परिवार के स्वास्थ्य और कल्याण के साथ प्राथमिकता के बाद 30 जून से पहले होने वाली सभी आईसीसी टूर्नामेंट को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया जाएगा।'
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने क्वालिफाइंग टूर्नामेंट को स्थगित करने की जानकारी देते हुए कहा कि इस फैसले को लेने से पहले आईसीसी सदस्यों, संबंधित सरकार और स्वास्थ्य प्राधिकरणों की मंजूरी ली गई उसके बाद इस निर्णय पर हम पहुंचे हैं।
और पढ़ें: Women IPL को शुरु करने के लिये मिताली राज ने दिया फॉर्मूला, कहा- अब और इंतजार नहीं
आईसीसी के टूर्नामेंट प्रमुख क्रिस टेटली ने कहा , 'दुनिया भर में यात्रा को लेकर पाबंदियों और मौजूदा माहौल में सेहत की चिंताओं को देखते हुए आईसीसी ने आगामी समीक्षा तक जून के आखिर तक सारे टूर्नामेंट स्थगित करने का फैसला किया है।'
आईसीसी ने कहा कि पुरुष टी-20 विश्व कप 2021 और विश्व कप 2023 क्वॉलीफाइंग टूर्नामेंट को लेकर लगातार हालात पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा आईसीसी महिला विश्व कप क्वॉलीफायर श्रीलंका में तीन से 19 जुलाई तक होने हैं जिसकी तारीखों पर भी समीक्षा की जा सकती है।
और पढ़ें: Coronavirus: घर से दूर फंसा कीवी क्रिकेटर, वापस जाने के लिये लोगों से मांग रहे पैसे
टेटली ने कहा, 'खिलाड़ियों, अधिकारियों, स्टाफ और प्रशंसकों की सेहत और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हमें सभी संबंधित पक्षों के हितों को ध्यान में रखकर फैसला लेना है। हमारा मानना है कि यह समझदारी भरा फैसला लेने का समय है।'
गौरतलब है कि दुनियाभर में कोरोना वायरस से 21 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और चार लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
