जोस बटलर ने क्वारेंटाइन पार्टनर के लिये दिया चौंका देने वाला नाम, मिनी IPL की उम्मीद
नई दिल्ली। दुनिया भर में कहर बरसाने वाले कोरोना वायरस के चलते इस समय लॉकडाउन जैसे हालात बने हुए हैं और ऐसा महसूस हो रहा है जैसे सब कुछ थम सा गया है। लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है और इस स्थिति में जिन भी खेलों का आयोजन होना था उन सभी को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के आयोजन की संभावना भी बेहद कम नजर आ रही है, हालांकि आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलने वाले और इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को अभी भी उम्मीद है कि इंडियन प्रीमियर लीग को आयोजित कराया जा सकता है।
और पढ़ें: Coronavirus: घर से दूर फंसा कीवी क्रिकेटर, वापस जाने के लिये लोगों से मांग रहे पैसे
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महामारी से बचने के लिये देश भर में 21 दिनों तक लॉकडाउन का आदेश दिया है जिसके बाद इस टूर्नामेंट के आयोजित होने पर ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है। पहले यह टूर्नामेंट 29 मार्च से शुरु होना था लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए इसे 15 अप्रैल तक टाल दिया गया है।
और पढ़ें: विराट कोहली या एमएस धोनी कौन है बेस्ट, शाहिद कपूर के जवाब ने जीता फैन्स का दिल

बटलर को मिनी आईपीएल की उम्मीद
जोस बटलर को लगता है कि कोविड-19 महामारी के चलते जो समय निकल गया उसकी पूर्ति नहीं की जा सकती है हालांकि आने वाले दिनों में अगर प्रभाव कम हुआ तो मिनी आईपीएल का आयोजन कराया जा सकता है जिसमें टीमें कम मैच खेल सकती हैं।
उन्होंने कहा,'अभी कोई नया समाचार नहीं है। शुरुआत में आईपीएल को स्थगित किया गया था। हालात तुरंत बदलने वाले नहीं है। मुझे नहीं लगता कि आईपीएल हो सकेगा। यह विश्व क्रिकेट के लिए बहुत बड़ा टूर्नामेंट है। उम्मीद करते हैं कि छोटे रूप में ही सही, लेकिन इसका आयोजन हो सकेगा।'

बटलर ने बताया किसे बनायेंगे क्वारेंटाइन पार्टनर
स्काई स्पोर्टस से बात करते हुए जोस बटलर से जब यह पूछा गया कि वह क्वारेंटाइन में किसे अपना पार्टनर बनायेंगे तो उन्होंने चौंका देने वाला जवाब दिया। आईपीएल 2019 कई बातों के लिये याद किया जाता है जिनमें से एक चीज थी विवाद, आईपीएल के इतिहास में इतने विवाद किसी सीजन में देखने को नहीं मिले जितने इस सीजन में देखने को मिला। इनमें से एक था मांकड़िंग विवाद, जिसमें जोस बटलर को किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी कर रहे रविचंद्रन अश्विन ने मांकड़िंग के जरिये आउट किया और पूरा मैच पलट गया।
इस घटना को एक साल बीत चुका है लेकिन जब बटलर से क्वारेंटाइन पार्टनर पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने अश्विन को ही अपना पार्टनर बनाने की बात कही।

मांकड़िंग पर जानें क्या बोले जोस बटलर
गौरतलब है कि बुधवार को रविचंद्रन अश्विन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से आईपीएल 2019 में हुए मांकड़िंग प्रकरण की तस्वीर शेयर करते हुए लोगों को कोरोना से बचने के लिये घरों के भीतर रहने का संदेश दिया था।
जोस बटलर से यह पूछने पर कि वह क्वारेंटाइन में किसे साथ रखना चाहेंगे,तो उन्होंने कहा, ‘रविचंद्रन अश्विन। मांकडिंग को एक साल हो गया लेकिन अब भी इसके बारे में मुझे ट्वीट आते रहते हैं। इनमें कहा जाता है ‘सुरक्षित रहो, बाहर मत निकलो' और वही तस्वीर डाली जाती है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
