CSK ने संजय मांजरेकर को किया ट्रोल, BCCI ने किया कॉमेंट्री पैनल से बाहर
नई दिल्ली। देश भर में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अंतर्राष्ट्रीय से लेकर सभी घरेलू स्तर के मैचों को कुछ वक्त के लिये स्थगित कर दिया है। इस बीच बीसीसीआई ने एक बड़ा फैसला लिया जिस पर पहले तो सभी का ध्यान नहीं गया लेकिन जब गया तो लोगों के रिएक्शन भी काफी मजेदार रहे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने कॉमेंट्री पैनल से भारत के पूर्व बल्लेबाज और कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर को बाहर करने का फैसला किया है। साथ ही आईपीएल 2020 के दौरान भी उन्हें कॉमेंट्री से बाहर रखने की बात हो रही है।
और पढ़ें: इरफान पठान ने बताया पिछले दशक के उन 3 खिलाड़ियों का नाम जो पास कर लेते यो-यो टेस्ट
उल्लेखनीय है कि धर्मशाला में बारिश से बाधित मैचों के दौरान बीसीसीआई की कॉमेंट्री पैनल में सुनील गावसकर, एल शिवरामकृष्णन और मुरली कार्तिक सहित अन्य सभी बीसीसीआई पैनल कमेंटेटर मौजूद थे लेकिन संजय मांजरेकर नहीं मौजूद थे। वहीं संजय मांजरेकर के पैनल से बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
और पढ़ें: IPL 2020: वीजा पाबंदियों के बावजूद आईपीएल में शामिल हो सकते हैं विदेशी खिलाड़ी, जानें कैसे

चेन्नई सुपर किंग्स ने किया ट्रोल, लिये जबरदस्त मजे
बीसीसीआई की कॉमेंट्री पैनल से बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कई तरह के रिएक्शन दिये। जहां कुछ लोगोंं ने इसे शानदार फैसला बताया तो वहीं कुछ लोगों ने संजय मांजरेकर को बाहर कर देने पर उनके साथ भी खड़े नजर आये। इस दौरान आईपीएल की सबसे पसंदीदा फ्रैंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी इस कॉमेंटटेर के बाहर होने पर मजे लिये हैं।
संजय मांजरेकर के बाहर होने पर चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा,' चलो अच्छा है अब हमें टुकड़ों में (बिट्स एंड पीसेज) किसी भी तरह की कॉमेंट्री नहीं सुननी पड़ेगी।'

विश्व कप में जडेजा को लेकर किया था टुकड़े-टुकड़े कमेंट
गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने यहां पर संजय मांजरेकर के उस बयान पर मजे लिये हैं जो उन्होंने पिछले साल विश्व कप के दौरान जडेजा के प्रदर्शन को लेकर दिया था।
संजय मांजरेकर ने रविंद्र जडेजा को लेकर कहा था कि इतने सालों के बावजूद रविंद्र जडेजा पूर्ण खिलाड़ी नहीं बन सके हैंं, वह बिट्स एंड पीसेज में प्रदर्शन करते हैं जिसकी वजह से उन्हें बाहर रहना पड़ता है।

इस कारण बीसीसीआई ने कॉमेंट्री पैनल से किया बाहर
बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक अब यह बात सामने आ रही है कि बोर्ड पूर्व बल्लेबाज के काम से खुश नहीं था। मांजरेकर लगातार अपने बयान और सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से विवादों से घिरे रहते हैं। उन्होंने आईसीसी विश्व कप 2019 के दौरान टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उस वक्त कमेंटेटर को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
मगर इसके बाद भी पूर्व खिलाड़ी ने इसे जारी रखा और कोलकाता के एतिहासिक ईडन गार्डेन्स में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट मैच में साथी मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले पर क्रिकेट न खेले होने को लेकर टिप्पणी की थी।
संजय मांजरेकर के बड़बोलेपन और विवादित बयानों के चलते बीसीसीआई नाराज था जिसके चलते उन्हें पैनल से बाहर कर दिया गया।

लोगों ने कहा मांजरेकर को निकालने के पीछे मोदी सरकार का हाथ
वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस फैसले के पीछे केंद्र सरकार का हाथ बताया।
उन्होंने लिखा,' संजय मांजरेकर इकलौते ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने सीएए और एनआरसी का विरोध अपने सोशल मीडिया पर किया था, यह बात गृहमंत्री अमित शाह को पसंद नहीं आई और क्योंकि उनके बेटे जयशाह बीसीसीआई के सचिव हैं तो उन्होंने उसका बदला लेने के लिये पैनल से बाहर कर दिया।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
