Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs NZ: एक फुल इंटरनेशनल दौरे पर बना कोहली के करियर का सबसे खराब रिकॉर्ड

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च टेस्ट का दूसरा दिन भी न्यूजीलैंड के पक्ष में समाप्त हो चुका है। भारतीय बल्लेबाजों के फ्लॉप शो ने दूसरी पारी में भी टीम की प्रतिष्ठा की लुटिया डुबाने का काम बखूबी किया है। जो बल्लेबाज एक बार फिर रन नहीं कर सके उनमें भारतीय कप्तान भी शामिल हैं।

भारतीय कप्तान विराट कोहली निश्चित रूप से इस न्यूजीलैंड दौरे को भूल जाना चाहेंगे जहां उन्हें अंतरराष्ट्रीय करियर के सबसे बुरे अनुभव मिले हैं। कोहली ने जिन भी अंतर्राष्ट्रीय दौरों पर तीनों प्रारूपों में खेला है, ये मौजूदा दौरा उनमें सबसे खराब साबित हुआ है।

न्यूजीलैंड का दौरा साबित हुआ भयावह

न्यूजीलैंड का दौरा साबित हुआ भयावह

इतना ही नहीं कोहली बल्ले के साथ कप्तानी के मोर्चे पर भी फेल हुए हैं। हालांकि एकमात्र अच्छी बात भारत के लिए टी20 सीरीज रही जिसमें कीवी टीम दो सुपर ओवर मुकाबलों के साथ 5-0 से हार गई थी। हालांकि मैच करीबी हुए थे लेकिन उसके बाद वनडे और टेस्ट मैच में उन्होंने भारत को बिना किसी दिक्कत के हराया।

खराब फार्म में 'अच्छे लोगों' पर फूटा कोहली का गुस्सा, विलियमसन के खिलाफ भी दिखा ये बर्ताव

कोहली के लिए सबसे खराब फुल इंटरनेशनल टूर-

कोहली के लिए सबसे खराब फुल इंटरनेशनल टूर-

वर्तमान न्यूजीलैंड दौरे में, विराट कोहली के नेतृत्व वाले भारत ने पांच टी 20 आई, तीन वनडे और दो टेस्ट खेले हैं और पांचवें टी20 को छोड़ दें तो कोहली ने इस दौरे के सभी मैच खेले हैं।

हालांकि विराट कोहली ने पहले T20I में 45 रनों के साथ इस दौरे की शुरुआत की, और पहले ODI में 51 रन भी बनाए लेकिन वह इस दौरे की अन्य नौ पारियों में एक बस एक और 20+ नॉक (38) खेलने में सफल रहे। इस दौरे की अंतिम छह पारियों में, दाएं हाथ के बल्लेबाज ने क्रमशः 15, 9, 2, 19, 3 और 14 रन बनाए।

2014 में भारत के इंग्लैंड दौरे से बुरा साबित हुआ-

2014 में भारत के इंग्लैंड दौरे से बुरा साबित हुआ-

इस दौरे में, विराट कोहली ने 11 पारियों (औसत 19.81) में केवल 218 रन बनाए। यह एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय दौरे पर उनका सबसे खराब प्रदर्शन है जहां उन्होंने तीनों प्रारूप खेले हैं। इस सूची में उनका पिछला सबसे खराब प्रदर्शन 2014 में भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान आया था जब उन्होंने 15 पारियों में 254 रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड में चल रही टेस्ट सीरीज में अपनी खराब फॉर्म के कारण, विराट कोहली ने हाल ही में ICC टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान गंवा दिया है।

2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बना अनचाहा रिकॉर्ड भी टूटा

2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बना अनचाहा रिकॉर्ड भी टूटा

मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में, कोहली केवल 9.50 की औसत के साथ चार पारियों में 38 रन बनाने में सफल रहे। यह टेस्ट सीरीज में उनका दूसरा सबसे कम औसत है। इस सूची में उनका सबसे कम औसत का रिकॉर्ड 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के दौरान था जहां उन्होंने पांच पारियों में 9.20 की औसत के साथ सिर्फ 46 रन बनाए थे।

IND vs NZ: 'पता ही नहीं चला कब लपक लिया'- जबरदस्त कैच के बाद जडेजा का खुलासा

तीसरा दिन टेस्ट के लिए निर्णायक-

तीसरा दिन टेस्ट के लिए निर्णायक-

भारत ने इस मुकाबले की पहली पारी में 242 रन बनाए जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 235 रनों पर आउट हो गई थी लेकिन दूसरी पारी में भी भारतीय टीम की हालत खस्ता ही दिखाई दे रही है क्योंकि उसके 6 विकेट मात्र 90 रनों पर गिर चुके हैं और दूसरा दिन का समाप्त हो चुका है। इस समय भारत के पास केवल 97 रनों की लीड है।

मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम हनुमा विहारी, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा की बैटिंग पर बहुत आश्रित होगी और कोशिश करेगी की न्यूजीलैंड को कम से कम 200 रनों का लक्ष्य दिया जाए।

Story first published: Sunday, March 1, 2020, 13:36 [IST]
Other articles published on Mar 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+