For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

हॉकी इंडिया ने खेल रत्न, अर्जुन और द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिये जारी किये नॉमिनेशन, इन दिग्गजों को मिली जगह

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने शनिवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश और पूर्व भारतीय महिला हॉकी टीम प्लेयर दीपिका को खेल के सबसे बड़ अवॉर्ड राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिये नॉमिनेट किया है। जबकि भारतीय पुरुष टीम के दिग्गज खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह और महिला टीम की वंदना कटारिया और नवजोत कौर को अर्जुन पुरस्कार के लिये नॉमिनेट किया गया है। हॉकी इंडिया ने मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम एचिवमेंट अवॉर्ड के लिये पूर्व भारतीय दिग्गज डॉ आरपी सिंह और मिस एम ची संगाई इबेम्हल को नॉमिनेट किया है तो वहीं पर कोच बीजे करियप्पा और सीआर कुमार को द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिये नॉमिनेट किया है।

उल्लेखनीय है कि खेल रत्न अवॉर्ड के लिये 1 जनवरी 2017 से लेकर दिसंबर 2021 तक के बीच खिलाड़ियों की ओर से किये गये प्रदर्शन को ध्यान में रखा गया है। इस दौरान भारतीय हॉकी टीम के गोल कीपर पीआर श्रीजेस ने ब्रेडा 2018 चैम्पियन्स ट्रॉफी के दौरान सिल्वर मेडल और 2019 में भुवनेश्वर में आयोजित कराये गये एफआईएच सीरीज फाइनल्स में गोल्ड मेडल जिताने में अहम भूमिका निभाने का काम किया था।

और पढ़ें: T20 विश्व कप की मेजबानी पर जय शाह ने दिया बड़ा बयान, कहा- भारत के बजाय यूएई में कराया जायेगा टूर्नामेंट

श्रीजेश को उनके योगदान के लिये 2015 में अर्जुन अवॉर्ड और 2017 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं पर दीपिका ने दूसरी ओर भारतीय महिला हॉकी टीम को 2018 के एशियन गेम्स और एशियन चैम्पियन्स ट्रॉफी 2018 में सिल्वर मेडल जिताने में अहम भूमिका निभाने का काम किया। इस बीच भारत के लिये 100 से ज्यादा मैच खेलने वाले ड्रैग फ्लिक सेनसेशन हरमनप्रीत सिंह, 200 मैच खेल चुकी वंदना कटारिया और 150 मैच खेल चुकी नवजोत कौर को भारतीय टीम में उनके शानदार योगदान के लिये अर्जुन अवॉर्ड के सम्मान से नॉमिनेट किया गया है।

गौरतलब है कि हॉकी इंडिया ने डॉ आर पी सिंह और एम संग्गाई इबेम्हल के हॉकी में जबरदस्त योगदान के लिये मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम एचिवमेंट अवॉर्ड के सम्मान के लिये नॉमिनेट किया गया है, जबकि कोच बीजे करियप्पा और सीआर कुमार को द्रोणाचार्य अवॉर्ड के पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया है।

और पढ़ें: ISSF विश्व कप में सौरभ चौधरी ने जीता कांस्य पदक, टोक्यो ओलंपिक में बढ़ी भारत की उम्मीदें

आपको बता दें कि हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र निंगोम्बम ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिये दिये गये नॉमिनेशन पर बात करते हुए कहा,'यह हम सभी के लिये काफी गर्व भरा समय था जब रानी को पिछले साल राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया गया। ऐसे में हॉकी के दो सबसे दिग्गज खिलाड़ियों पीआर श्रीजेश और दीपिका को इस सम्मान के लिये नॉमिनेट करना हमारे लिये सम्मान की बात है।

Story first published: Saturday, June 26, 2021, 17:06 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+