For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एशियन गेम्स 2018 : रानी रामपाल ने लगाई हैट्रिक, महिला हॉकी टीम ने थाईलैंड को दी करारी शिकस्त

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है। वहीं अगर हॉकी की बात करें तो इस खेल में भारत की महिला और पुरुष दोनों ही टीमों ने अपना जलवा अब तक बिखेरा है। गौरतलब हो कि कप्तान रानी रामपाल की शानदार हैट्रिक से भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुये थाईलैंड को सोमवार को 5-0 से पीटकर 18वें एशियाई खेलों की हॉकी प्रतियोगिता के अपने पूल बी में लगातार चौथी जीत दर्ज की। बता दें कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में अपना स्थान पहले ही सुनिश्चित कर चुकी थी और इस जीत के बाद उसने 12 अंकों के साथ पूल बी में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2018 : लक्ष्मणन ने याद दिलाई 22 साल पहले की वो 'गोल्डन रेस',जब मायूस हुए थे करोड़ों दिल

ऐसे रहा मुकाबलाः भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पूल ए की दूसरे नंबर की टीम से मुकाबला होगा। रानी रामपाल की अगुवाई में महिला टीम ने अब तक चार मैचों में 38 गोल दागे हैं और उसके खिलाफ सिर्फ एक गोल हुआ है। इंडोनेशिया को 8-0, कजाखिस्तान को 21-0, गत चैंपियन कोरिया को 4-1 से हराने के बाद भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 5-0 से धो दिया। पहला क्वार्टर गोल रहित रहा जिसमें भारतीय टीम कुछ मौकों पर गोल करने के नजदीक आकर चूक गयी। रानी ने 37वें मिनट में जाकर इस गतिरोध को तोड़ा और भारत को 1-0 से आगे कर दिया। तीसरे क्वार्टर की समाप्ति तक भारत के पास एक गोल की बढ़त थी।
भारतीय टीम ने जिस तरह चैंपियन कोरिया के खिलाफ पिछले मैच में अंतिम सात मिनट में तीन गोल किये थे उसी तरह इस मुकाबले में उसने अंतिम क्वार्टर में चार गोल दागे। रानी ने 46वें मिनट में भारत का दूसरा गोल किया। मोनिका ने 52वें मिनट में स्कोर 3-0 पहुंचा दिया। नवजोत कौर ने 54वें मिनट में गोल कर स्कोर 4-0 किया और रानी ने 56वें मिनट में पांचवां गोल करने के साथ अपनी हैट्रिक पूरी की और मैच 5-0 से भारत की झोली में डाल दिया। इसी के साथ भारत का अजेय सफर अभी जारी है।

Story first published: Monday, August 27, 2018, 16:05 [IST]
Other articles published on Aug 27, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+