हॉकी टीम में संदीप सिंह लौटे, अजितेश-वीरेन्द्र को मिली जगह
नई दिल्ली। हॉकी प्रेमियों के लिए खुशखबरी है उनके चहेते खिलाड़ी संदीप सिंह की टीम में वापसी हो गई है। अगले महीने से शुरू हो रहे यूरोप दौरे के लिए भारतीय हॉकी टीम का चयन हो गया है। पूर्व कप्तान संदीप सिंह की 22 सदस्यीय टीम में वापसी हुई है जबकि पंजाब नेशनल बैंक के लिए खेलने वाले पटना के युवा खिलाड़ी अजितेश रॉय और वीरेंद्र लाकरा (जूनियर) नया चेहरा हैं।
जानिए भावनाओं की लड़ाई
टीम में स्टार खिलाड़ी अर्जुन हलप्पा और शिवेंद्र सिंह को शामिल नहीं किया गया है। शिवेंद्र टखने की चोट से परेशान हैं जबकि अर्जुन को आराम दिया गया है। शिवेंद्र और अर्जुन ने सुल्तान अलजान शाह कप में टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था। कनाडा दौरे में टीम में शामिल रहे हरि प्रसाद एक बार फिर वापसी करने में सफल रहे हैं। इसके अलावा आमिर खान और पंजाब के लिए खेलने वाले धरमवीर सिंह को भी टीम में जगह दी गई है।
हॉकी इंडिया (एचआई) ने अपने बयान में कहा कि भारतीय टीम 2-4 जुलाई तक जर्मनी में खेले जाने वाले चार देशीय टूर्नामेंट में शिरकत करेगी। इस टूर्नामेंट में हॉलैंड और जापान की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। इसके बाद भारतीय टीम को बेल्जियम, फ्रांस और हॉलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला खेलनी है। राजपाल सिंह को टीम का कप्तान बनाए रखा गया है। संदीप को सुल्तान अजलान शाह कप जीतने वाली टीम में शामिल नहीं किया गया था।
जानिए फीफा फीवर
हॉकी इंडिया के मुताबिक भारतीय टीम बेल्जियम और फ्रांस के खिलाफ 5-16 जुलाई के बीच तीन-तीन टेस्ट मैच खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम 24 और 25 जुलाई को हॉलैंड की टीम के साथ दो टेस्ट मैच खेलेगी। भारतीय टीम 26 जून को नई दिल्ली से जर्मनी के लिए रवाना होगी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications