Road Safety World Series: मैदान पर लौट रही है दिग्गजों की टोली, जानें कब और कहां देख सकते हैं लाइव
नई दिल्ली। 1983 विश्व कप के बाद भारत को क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर से 2011 में विश्व चैम्पियन बनाने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ियों को एक बार फिर मैदान पर खेलते हुए देखने का सपना फैन्स के लिये पूरा हो सकता है। 2011 विश्व कप में चैम्पियन बनने वाली भारतीय टीम के लगभग सभी सदस्य क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन अनअकेडमी की ओर से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करने के लिये आयोजित की जा रही रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के तहत यह खिलाड़ी एक बार फिर से मैदान पर वापसी कर रहे हैं।
और पढ़ें: T20: फाइनल में फ्लॉप हुई हार्दिक पांड्या की बल्लेबाजी, जमकर पिटे भुवनेश्वर कुमार
इस टूर्नामेंट के तहत मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान और युवराज सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ी एक बार फिर से वानखेड़े के मैदान पर खेलते नजर आयेंगे। इस टूर्नामेंट में सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस वर्ल्ड सीरीज में 5 देश भाग ले रहे हैं, जिसमें भारत, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका शामिल हैं। आइये एक नजर डालते हैं कैसे आप इस सुपर मैच को घर बैठे या अपने मोबाइल पर फ्री में देख सकते हैं।
और पढ़ें: करोड़ों में बिके इस खिलाड़ी ने IPL में खेलने से किया इंकार, दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका

जानें कितने बजे से खेला जायेगा मैच
इस टूर्नामेंट की शुरुआत शनिवार (7 मार्च) से होने जा रही है। इसका पहला मैच इंडिया लेजेंडस और वेस्टइंडीज लेजेंडस के बीच खेला जायेगा। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाला यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा जिसकी सारी टिकटें बिक चुकी हैं। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 से होगी।

कैसे और कहां देख सकते हैं मैच का लाइव प्रसारण
इस मैच का लाइव प्रसारण सीधे टीवी चैनल पर भी किया जायेगा। इसे देखने के लिये आप कलर्स के सिनेप्लेक्स चैनल या फिर कलर्स के कन्नड़ सिनेमा को ट्यून कर सकते हैं जिन पर इन मैचों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। इनके अलावा जियो यूजर्स जियो टीवी की एपलिकेशन के जरिये भी देख सकते हैं। जबकि अन्य मोइबल ऑपरेटर Voot एपलिकेशन के जरिये इस मैच को अपने मोबाइल पर लाइव देख सकते हैं।

इस टूर्नामेंट में खेलते नजर आयेंगे यह दिग्गज खिलाड़ी
इस टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान, शिवनारायण चंद्रपॉल, ब्रेट ली, ब्रैड हॉज, जॉन्टी रो़ड्स, मुथैया मुरलीधरन, तिलकरत्ने दिलशन, अजंता मेंडिस जैसे दिग्गज क्रिकेटर हिस्सा ले रहे हैं। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर इस सीरीज के कमिश्नर हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications