सौरव गांगुली की वजह से ट्रोल हुए शेन वॉर्न, आईपीएल को लेकर पूछा था सवाल
नई दिल्ली। दुनिया भर में तेजी से लोगों को अपनी शिकार बना रही खतरनाक बीमारी कोविड-19 (कोरोना वायरस) का असर खेल जगत पर भी देखने को मिल रहा है। दुनिया भर में होने वाले कई सारे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट इस बीमारी के खतरे को देखते हुए या तो रद्द कर दिये गये हैं या फिर बाद के वक्त के लिये टाल दिये जा रहे हैं। इस बीमारी ने खेल जगत में इस कदर कोहराम मचाया है कि खिलाड़ी या तो बंद दरवाजों के पीछे खाली स्टेडियम में खेल रहे हैं या फिर मैच ही रद्द कर दिये जा रहे हैं।
और पढ़ें: संजय मांजरेकर हुए BCCI की कॉमेंट्री पैनल से बाहर, CSK ने ट्रोल कर लिये मजे
इस बीच दुनिया की सबसे मशहूर फ्रैंचाइजी टी20 लीग में से एक इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन की तारीख भी 15 दिन देरी से टाल दी गई है। इस बीच राजस्थान रॉयल्स टीम को पहला खिताब जिताने वाले कप्तान और टीम के कोच शेन वॉर्न ने सोशल मीडिया पर आईपीएल को लेकर कुछ ऐसा सवाल किया जिसके बाद वह बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं।
और पढ़ें: इरफान पठान ने बताया पिछले दशक के उन 3 खिलाड़ियों का नाम जो पास कर लेते यो-यो टेस्ट

शेन वॉर्न के सवाल पर सोशल मीडिया ने लिये मजे
आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज 29 मार्च से होना था लेकिन कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इसे 15 अप्रैल तक के लिये स्थगित कर दिया गया है। अब इस टूर्नामेंट के नये शेड्यूल को लेकर बीसीसीआई कुछ वक्त बाद फैसला सुनायेगा।
इस बीच शेन वॉर्न ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट शेयर करते हुए लिखा,' दोस्तों अभी मुझे एक बहुत ही दिलचस्प मैसेज मिला है कि आईपीएल 2020 पोस्टपोन हो गया है। क्या यह सच है।'
शेन वॉर्न ने इसके साथ ही दिग्गज क्रिकेटरों और आईपीएल फ्रैंचाइजियों को भी इस ट्वीट में टैग किया।
|
तो इस वजह से लोगों ने किया ट्रोल
शेन वॉर्न ने अपने इस ट्वीट में राजस्थान रॉयल्स, बीसीसीआई डोमेस्टिक और आईपीएल हैंडल समेत विराट कोहली, माइकल वॉन, केविन पीटरसन, वीरेंद्र सहवाग, कुलदीप यादव, रिकी पोंटिंग जैसे क्रिकेटरों को टैग किया लेकिन बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली को टैग करना भूल गये। बस फिर क्या था लोगों ने शेन वॉर्न की इस बात पर जमकर मजे लेना शुरु कर दिया।
एक यूजर ने लिखा,' शेन वॉर्न ने सारी दुनिया को टैग किया सिवाय उस आदमी के जिसे वाकई में इस मुद्दे पर फैसला लेना है।'

अब इन 5 तारीखों पर हो सकता है आईपीएल
गौरतलब है कि आईपीएल को स्थगित करने के साथ ही इस बात पर बहस तेज हो गई कि क्या 2020 के सीजन का आयोजन कराया जाना चाहिये या नहीं। वहीं बीसीसीआई ने शनिवार को आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की बैठक के दौरान वर्तमान स्थिति की वास्तविकता पर चर्चा की और फ्रेंचाइजियों को पांच संभावित तारीखें दी जिसमें आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन हो सकता है। ये तारीख हैं- 15 अप्रैल, 21 अप्रैल, 25 अप्रैल, 1 मई और 5 मई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
