Video: जब रिपोर्टर पर गुस्से में भड़के बांग्लादेशी कप्तान, पूछा- क्या मैं चोर हूं
नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज से पहले बांग्लादेशी कप्तान मशरफे मुर्तजा के साथ एक ऐसा वाक्या हो गया जिसके चलते वह भड़क गये और पत्रकार से पूछ बैठे कि उन्हें क्या लगता है क्या वो चोर हैं। जुलाई में हुए विश्व कप के बाद से लगातार टीम से बाहर चल रहे मशरफे मोर्तजा की लंबे समय बाद में टीम में वापसी हुई है और वह रविवार से जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरु हो रहे 3 मैचों की वनडे सीरीज में टीम की कमान संभाल रहे हैं।
और पढ़ें: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने उड़ाई 'विराट सेना' की धज्जियां, कहा- नंबर 1 कहलाने के लायक नहीं
यह घटना मैच से पहले मीडिया से बात करने के लिये प्री मैच कॉन्फ्रैंस के दौरान हुई जहां पर एक रिपोर्टर ने मशरफे मोर्तजा से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी मौजूदा फॉर्म को लेकर सवाल किया और वो गुस्से में आग-बबूला हो गये।
और पढ़ें: अश्विन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना बेहद Funny CV, लिखा- मुझे देखकर लड़की करे सिंग....

क्या अपनी मौजूदा फॉर्म पर आपको नहीं आती शर्म
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे मैच की पूर्व संध्या से पहले सिलहट में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात करने पहुंचे कप्तान मशरफे मोर्तजा से एक पत्रकार ने पूछा कि क्या उन्हें अपनी मौजूदा अंतर्राष्ट्रीय फॉर्म को देखने पर शर्म महसूस होती है।
इस सवाल के जवाब में बांग्लादेश के कप्तान भड़क उठे और कहा,' मुझे किस बात के लिये शर्मिंदा होना चाहिये, क्या मैं चोर हूं।'

मशरफे की फॉर्म को लेकर उठाये जा रहे सवाल
गौरतलब है कि विश्व कप के बाद से मशरफे मोर्तजा बांग्लादेश की टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं। इस दौरान उनकी फॉर्म को लेकर लगातार आलोचना की जा रही है क्योंकि वह विकेट हासिल कर पाने में नाकाम रहे हैं। मोर्तजा ने पिछले 8 मैचों में सिर्फ 11 विकेट हासिल किया है।
रिपोर्टर पर भड़के बांग्लादेशी कप्तान ने कहा,' क्या मैंने मैदान पर चोरी की है, क्या मैं चोर हूं। दरअसल मुझे यह बात समझ नहीं आती कि आप क्रिकेट को आत्म सम्मान या शर्मिंदा होने से कैसे जोड़ सकते हैं। यहां पर ऐसे लोग भी होते हैं जो कि धोखा करते हैं या चोरी करते हैं, क्यो उन्हें अपने किये पर पछतावा है। सिर्फ विकेट न ले पाने की वजह से मुझे शर्मिंदा होना चाहिये। क्या मैं कोई चोर हूं।'
दांव पर लगी है मशरफे मोर्तजा की कप्तानी
उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने पहले ही साफ कर दिया है कि मशरफे मोर्तजा के लिये जिम्बाब्वे के खिलाफ यह सीरीज उनकी बतौर कप्तान आखिरी सीरीज होगी। इस सीरीज को मशरफे मोर्तजा की कप्तानी को अलविदा कहने के लिये ही आयोजित किया गया है।
मशरफे ने कहा,' मुझे विकेट न मिल पाने के केस में मेरे फैन्स और आप लोग मेरी आलोचना कर सकते हैं, इस बारे में बात कर सकते हैं लेकिन मुझे इस बात पर क्यों शर्मिंदा होना चाहिये। क्या मैं बांग्लादेश के लिये नहीं खेल रहा या फिर मैं किसी और देश के लिये खेल रहा हूं जिसके चलते मुझे अपने प्रदर्शन पर शर्मिंदा होना चाहिये। अगर मैं प्रदर्शन नहीं कर पा रहा तो वो मुझे टीम से बाहर कर सकते हैं, यह बिल्कुल साफ है।'

विश्व कप को लेकर मशरफे से छीनी जा रही है कप्तानी
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा,'मशरफे की कप्तानी में बांग्लादेश क्रिकेट ने काफी तरक्की की है, लेकिन हमें यह ध्यान रखना चाहिये कि अब वक्त आ गया है जब हमें बदलाव की जरूरत है। यह उन्हें निश्चित करने की जरूरत है कि वह कब तक क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहते हैं।'
रिपोर्ट के अनुसार मोर्तजा ने फेयरवेल मैच के बाद रिटायरमेंट की बात कही थी लेकिन बाद में उन्होंने मन बदल लिया और कहा कि वह तब तक मैच खेलना जारी रखेंगे जब तक उन्हें मैच खेलने में मजा आयेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
