For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

विपक्षी खिलाड़ी के सिर पर जानबूझकर मारी हॉकी, ओलंपिक मुकाबले में हैरान करने वाला मामला

नई दिल्लीः खिलाड़ियों में खेल के दौरान गर्मा-गर्मी होना बड़ी बात नहीं है लेकिन टोक्यो ओलंपिक में एक हैरान करने वाला मामला हुआ है। अर्जेंटीना के एक हॉकी खिलाड़ी ने अपने विपक्षी के सिर पर जानबूझकर हॉकी दे मारी है। यह अर्जेंटीना और स्पेन के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला चल रहा था और खिलाड़ियों में गहमागहमी का माहौल बन रहा था।

टोक्यो ओलंपिक 2020 में पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में यह ग्रुप स्टेज का मुकाबला था, जब अर्जेंटीना और स्पेन आपस में एक-दूसरे के आमने-सामने थे।

अर्जेंटीना के लुकास रोसी ने आपा खोया-

अर्जेंटीना के लुकास रोसी ने आपा खोया-

कई स्रोतों से आ रही रिपोर्टों के मुताबिक लुकास रोसी वह खिलाड़ी है जिसने विपक्षी खिलाड़ी के सर पर स्टिक मारी है और यह जानबूझकर किया गया है। जिस खिलाड़ी को हॉकी स्टिक लगी है वह स्पेन के डेविड एलिग्री है और वे उस वक्त क्रैम्प के लिए ट्रीटमेंट ले रहे थे। उस दौरान स्पेनिश खिलाड़ी को मदद देने के लिए दोनों ही टीमों के लोग मौजूद थे लेकिन तभी रोसी ने जो काम किया उसके बाद इस स्पेन और अर्जेंटीना का यह मुकाबला गलत कारणों से सुर्खियों में आ गया।

Tokyo 2020: मेडल लेते हुए अब मास्क में नहीं ढकेंगी एथलीट की मुस्कान और भावनाएं

स्पेनिश डेविड एलिग्री के लिए मुश्किल दिन-

स्पेनिश डेविड एलिग्री के लिए मुश्किल दिन-

यह मैच 1-1 से खत्म हुआ लेकिन स्पेन के एलिग्री के लिए यह वाकई यह काफी कठिन दिन था और उनको साथी खिलाड़ियों ने मैदान पर फिर से खड़ा करने के लिए अपना सपोर्ट भी ऑफर किया। वे क्रैम्प के कारण नीचे गिर गए थे और अर्जेंटीना के डिफेंडर मेटियस रे ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया उसी दौरान उनकी टीम के साथी रॉसी ने विपक्षी खिलाड़ियों पर चिल्लाना शुरू कर दिया और फिर घायल खिलाड़ी के सिर पर हॉकी मारी।

रियो ओलंपिक में गोल्ड मेडल टीम का हिस्सा रहे हैं रॉसी-

रियो ओलंपिक में गोल्ड मेडल टीम का हिस्सा रहे हैं रॉसी-

इसके बाद दोनों ही टीमों के बीच में गहमागहमी का माहौल और गहरा हो गया और मैदान पर काफी तनाव देखा जा सकता था। रोसी अर्जेंटीना के लिए एक अच्छे खिलाड़ी रहे हैं और वे उस टीम का हिस्सा भी थे जिसने टोक्यो रियो ओलंपिक 2016 में गोल्ड मेडल जीता था।

मैच की अधिक बात करें तो स्पेन के पाउ क्यूमाडा ने अर्जेंटीना के खिलाफ बराबरी का गोल दागा। अगस्टिन माजिल्ली ने अर्जेंटीना के लिए कड़े मैच में पहला गोल बनाया था। मैच टोक्यो ओलंपिक में 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।

Story first published: Sunday, July 25, 2021, 20:01 [IST]
Other articles published on Jul 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+