Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Womens T20 World Cup: 'खिताब जीतना है तो दबाव से बचना होगा', झूलन गोस्वामी की भारतीय टीम को सलाह

नई दिल्ली। पहली बार टी20 महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंचने पर भारतीय महिला टीम की चारों ओर तारीफ हो रही है। सेमीफाइनल मैच में भले ही भारतीय महिला टीम को किस्मत का साथ मिला लेकिन यह उनके मेहनत का ही नतीजा था कि उन्हें सेमीफाइनल मैच में एक भी गेंद न खेल पाने के बावजूद मेलबर्न में होने वाले फाइनल मुकाबले का टिकट मिला। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर गुरुवार को होने वाले पहले सेमीफाइनल मैच में बारिश का खलल देखने को मिला जिसके चलते टॉस भी नहीं हो सका और भारतीय टीम बिना मैच खेले फाइनल में प्रवेश कर गई।

और पढ़ें: Women's T20 World Cup: सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं बल्लेबाजी में भी दिखा दम, ऐसा रहा फाइनल तक का सफर

इस विश्व कप में सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे का प्रावधान नहीं रखा गया था और इसलिए भारत को लीग स्टेज में टॉप पर रहने के कारण फाइनल में जगह मिली जबकि इंग्लैंड को मायूस होना पड़ा। फाइनल में पहुंचने के बाद भारतीय टीम की पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने भी भारतीय महिला टीम की तारीफ की और रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले फाइनल मैच में खिताब जीतने का दावेदार बताया।

और पढ़ें: Women's T20 WC: भारतीय महिला टीम के फैन हुए कोहली-सहवाग, फाइनल में पहुंचने पर ऐसे दी बधाई

पहला विश्व कप दिला सकती है हरमनप्रीत कौर की भारतीय टीम

पहला विश्व कप दिला सकती है हरमनप्रीत कौर की भारतीय टीम

भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने पहली बार टी20 विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम की तारीफ की और कहा कि हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम में पहला टी-20 विश्व कप जीतने का दमखम है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर सकती है।

झूलन ने कहा, 'यह अच्छी खबर है, उन्होंने अभी तक विश्व कप तक अपना वर्चस्व दिखाया है और ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। सेमीफाइनल रद्द हो गया लेकिन यह खेल का हिस्सा है।'

फाइनल जीतना है तो इससे बचना होगा

फाइनल जीतना है तो इससे बचना होगा

पहली बार फाइनल में पहुंची भारतीय टीम को खिताब जीतने के लिये झूलन गोस्वामी ने सलाह देते हुए कहा कि टीम इंडिया खिताब से महज एक कदम दूर है। ऐसे में उसे निडर होकर खेलना है जैसा वह अब तक खेलती आई है। टीम के लिये सबसे बड़ी चुनौती होगी दबाव में न आना और अपना निडर क्रिकेट खेलना।

उन्होंने कहा, 'दबाव वहां होगा। विश्व कप का फाइनल बड़ा स्टेज है। दबाव के साथ तालमेल बिठाना अहम बात है। उन्होंने अभी तक निडर क्रिकेट खेली है और मुझे उम्मीद है कि वह फाइनल में भी ऐसा कर पाएंगी और विश्व कप जीतेंगी।'

फाइनल में पहुंचना भी टीम के लिये बड़ी उपलब्धि

फाइनल में पहुंचना भी टीम के लिये बड़ी उपलब्धि

झूलन गोस्वामी ने पहली बार खिताबी मुकाबले के फाइनल में पहुंचने को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि भारतीय टीम के लिये यहां तक पहुंचना बड़ी बात है। ऐसे में उन्हें बिना डरे क्रिकेट खेलना चाहिये जोकि टीम को ट्रॉफी दिला सकता है।

उन्होंने कहा, 'फाइनल में भारतीय टीम का इस तरह से पहुंचना भी एक बड़ी उलब्धि है। उन्हें इसी तरह की निडर क्रिकेट खेलनी जारी रखनी चाहिए।'

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी खिताबी भिड़ंत

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी खिताबी भिड़ंत

गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने डकवर्थ लुइस नियम के तहत 5 रन से जीत दर्ज की और भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले में जगह बनाई। अगर कंगारू टीम एक बार फिर से इस खिताब को जीतने में कामयाब होता है तो वह उसका 5वां खिताब होगा। झूलन गोस्वामी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले को महिला क्रिकेट के लिये बड़ा विज्ञापन बताते हुए कहा कि इससे भारत और महिला क्रिकेट दोनों को फायदा होगा।

उन्होंने कहा, 'फाइनल मेलबर्न में होना है और यह बड़ा मैच होगा। मुझे फुल हाउस की उम्मीद है। यह पूरे विश्व में महिला क्रिकेट के लिए बड़ा विज्ञापन होगा। इससे भारतीय क्रिकेट भी आगे बढ़ेगी।'

Story first published: Friday, March 6, 2020, 11:11 [IST]
Other articles published on Mar 6, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+