कोरोना वायरस पर कपिल देव की अपील, कहा- घर में रहेंगे तो हम लड़ाई जीत जायेंगे
नई दिल्ली। दुनिया भर में एक महामारी के रूप में फैले कोरोना वायरस को रोकने के लिये भारत में 21 दिनों तक (14 अप्रैल) लॉकडाउन का आदेश दिया गया है। इसको लेकर लगातार खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ी लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि वह घरों में रहें और बाहर न निकलकर बीमारी को रोकने में अपना रोल अदा करें। इस लिस्ट में अब भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का भी नाम जुड़ गया है, जिन्होंने देश के नागिरकों से इस लॉकडाउन के दौरान अपने घरों में ही रहने की अपील की है।
कपिल देव ने लोगों से लॉकडाउन के दौरान घरों में रहने की अपील करते हुए कहा कि अगर घरों में रहकर हम इस बीमारी को रोकने में अपनी भूमिका को निभाते हैं तो जल्द ही हम इस लड़ाई को जीत लेंगे।
और पढ़ें: Coronavirus के चलते टल सकता है T20 विश्व कप, माइकल वॉन को सता रहा बड़ा डर
स्पोर्टस्टार से बात करते हुए कपिल देव ने कहा,' आप लोगों को घरों में रहना है। इसलिए घरों में रहिए। कम से कम हम इतना तो इस बीमारी को रोकने के लिए कर सकते हैं।'
कपिल देव ने जनता से अपील की है कि वह इस लॉकडाउन को सकारात्मक तरीके से लें और इस बीमारी से निपटने में साथ आयें।
उन्होंने कहा, 'इसे सकारात्मक तरीके से लिया जा सकता है। आपको अपने आप को इस स्थिति को कबूल करने के लिए चुनौती देनी होगी। आपके अंदर विश्व है, आपका परिवार। आपके पास अपने आप का मनोरंजन करने के लिए किताबें,टीवी, संगीत और आपके परिवार वाले हैं।'
और पढ़ें: जानें कौन हैं एकनाथ सोलकर जिन्हें हर्षा भोगले ने बताया भारतीय क्रिकेट का नं 1 फील्डर
भारत को पहली बार विश्व विजेता बनाने वाले इस कप्तान का मानना है कि देश भर पर छाया यह मुश्किल समय जनता को ज्यादा जिम्मेदार बनायेगा।
कपिल ने कहा, 'लोगबाग आपकी सफाई की सीख याद रखेंगे। उम्मीद है कि लोग अब अपने हाथ धोना सीख जाएंगे और खुले में पेशाब नहीं करेंगे।'
और पढ़ें: शोएब अख्तर ने बताया क्या है असली 'जिहाद', कोरोना से लड़ रहे डॉक्टर्स को किया सलाम
आपको बता दें कि लॉकडाउन के दौरान पूर्व कप्तान अपने घर में बगीचे की सफाई और कुकिंग करके वक्त बिता रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
