कबड्डी विश्वकप 2016: इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर हासिल की दूसरी जीत
अहमदाबाद। कबड्डी विश्वकप 2016 में भारत ने बढ़िया खेल दिखाते हुए मंगलवार को अपने पड़ोसी देश बांग्लादेश को 37 अंकों के अंतर से हरा टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। आपको बता दें कि द एरेना बाय ट्रांसस्टेडिया में खेले गए ग्रुप-ए के इस मैच में भारत ने बांग्लादेश को 57-20 से मात दी।
मालूम हो कि इस विश्वकप में इंडिया तीन मैच खेल चुकी है, पहले मैच में वो दक्षिण कोरिया से हारी थी जबकि उसके बाद उसने अपना दूसरा मैैच आस्ट्रेलिया को हराकर जीता था और तीसरे मैच में उसने बांग्लादेश को हरा दिया है।
गौरतलब है कि रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया हर लिहाज से बांग्लादेश पर भारी रही। उसने पहले हॉफ में ही मेहमानों पर 27-10 की बढ़त ले ली थी उसने रेड से 28, टैकल से 20 और ऑल आउट से 8 अंक अपने खाते में डाले। उसे एक अतिरिक्त अंक भी मिला और आसानी से उसने बांग्लादेशियों को हरा दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
