कबड्डी विश्वकप 2016 : नौ साल बाद शुरू हो रहा है कबड्डी का महाकुंभ
नई दिल्ली। भारत के पारंपरिक खेलों में से एक कबड्डी का नौ साल बाद एक बाद फिर से विश्वस्तरीय आगमन हुआ है। आज से अहमदाबाद में 12 देशों की टीमें कबड्डी मुकाबलों में अपना जोर आजमाएंगी।
इससे पहले मुंबई में हुए 2004 और 2007 कबड्डी विश्वकप में भारत विजेता और ईरान उपविजेता रहा है। भारत आज दक्षिण कोरियाई टीम के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगा।
इंटरनेशनल कबड्डी फेडरेशन के मुखिया देवराज चतुर्वेदी ने प्री-इवेंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को बताया कि 22 अक्टूबर तक चलने वाले कबड्डी महाकुंभ में कबड्डी खेलने वाले कुल 34 देशों में से टॉप 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। देवराज ने कहा कि कबड्डी भारत का अपना खेल है और इसके आयोजन से इसे विश्व स्तर पर प्रसार मिलेगा।
ये 12 टीमें कर रही हैं प्रतिभाग :
भारत
अमेरिका
इंग्लैण्ड
दक्षिणी कोरिया
जापान
अर्जेंटीना
केन्या
थाईलैंड
बांग्लादेश
ईरान
पोलैंड
आॅस्ट्रेलिया
यह बोले भारतीय कप्तान
भारतीय टीम के कप्तान अनूप कुमार ने कहा कि इस टूर्नामेंट में विश्वस्तरीय टीमों की मौजूदगी के चलते प्रेशर लाजिमी है। यह एक बड़ा टूर्नामेंट है और सभी टीमें अच्छी हैं। हमारा लक्ष्य ट्रॉफी देश के लिए जीतना है।
वेन्यू - ट्रांसस्टेडिया, अहमदाबाद
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

