
गुजरात का रोमांचक होम लेग हुआ खत्म
इस होम लेग के अंतिम दिन हुए सबसे पहले मैच की बात करें तो मुंबा की टीम पहले हॉफ में ही डोमिनेट करते हुए 13 अंकों की लीड पर थी। अथुल एमएस और रोहित बालियान की जोड़ी ने पटना के डिफेंड में सेंध लगाए रखी जबकि संदीप नरवाल ने भी रेडिंग डिपार्टमेंट में अपना योगदान दिया। मोहम्मद एस्माईल माघसौदलो के दम पर पटना की टीम को बढ़िया कमबैक करने का मौका जल्दी ही मिला। हालांकि अंतिम क्षणों में की डिफेंस में की गई गलती के चलते यह टीम मैच हार गई। रोहित बालियान 9 अंकों के साथ मैच के बेस्ट रेडर साबित हुए जबकि प्रदीप नरवाल पटना पाइरेट्स की टीम के लिए बेस्ट रेडर साबित हुए, उन्होंने 6 रेड अंक हासिल किए।

गुजरात को नहीं भाया ये लेग-
वहीं, अगर दूसरे गेम की बात करें तो गुजरात की टीम के नए कॉर्नर डिफेंडर पंकज टीम के नए हीरो के तौर पर उभरकर सामने आए हैं। उन्होंने दीपक हुड्डा की टीम के खिलाफ 6 टैकल अंक जुटाए थे। हालांकि पंकज का प्रयास उनकी टीम को जीत नहीं दिला सका, इसके बावजूद उन्होंने दमदार प्रदर्शन के जरिए आने वाले मैचों में टीम के अंदर अपनी जगह पक्की कर ली है। मनप्रीत सिंह की जगह पर लाए गए सचिन ने गुजरात की ओर से बेस्ट रेडर के तौर पर फिनिश की। जीतने वाली टीम की ओर से दीपक हुड्डा ने 5 रेड अंक जुटाए और विशाल ने 3 टैकल अंक लेकर उनका अच्छा साथ निभाया। आखिरकार जयपुर पिंक पैंथर्स यह मुकाबला 3 अंक के साथ जीत गया और अंक तालिका में उसने एक बार फिर अपनी पोल पॉजीशन हासिल कर ली।
केवल 66 टेस्ट मैचों में ही टिम साउदी ने की तेंदुलकर के 200 मैचों में बनाए रिकॉर्ड की बराबरी

सबसे ज्यादा रेड अंक जुटाने वाले खिलाड़ी
सबसे ज्यादा रेड अंक की सूची में प्रदीप नरवाल द्वारा यू मुंबा के खिलाफ हासिल किए गए 6 रेड अंक ने उनको कुल 65 रेड अंकों के साथ टॉप रेडर पवन कुमार सहरावत के बाद दूसरे नंबर पर पहुंचा दिया है। जबकि उन्होंने दबंग दिल्ली के नवीन कुमार (64) को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा दीपक हुड्डा को दो स्थानों का फायदा हुआ है और वे अब इस सूची में नंबर चार पर बने हुए हैं। बेंगलुरु बुल्स के पवन कुमार सहरावत कुल 87 अंकों के साथ लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं।

सबसे ज्यादा टैकल अंक में रोमांचक है मुकाबला
मोस्ट टैकल प्वाइंट यानी सबसे ज्यादा टैकल अंकों की सूची की बात करें तो संदीप कुमार धुल का लगातार बेहतरीन रिकॉर्ड जारी है और वे लीग के बेस्ट डिफेंडर में बने हुए हैं। उनके नाम कुल 30 टैकल अंक हैं। इस लिस्ट में टॉप 5 की रेस रोचक बनी हुई है। बाकी के सभी चार डिफेंडर्स 26 अंकों के साथ टॉप पांच में बने हुए हैं। इस लिस्ट में पटना पाइरेट्स के जयदीप सबसे नए मेंबर हैं। जयदीप ने मुंबा के खिलाफ 2 टैकल अंक हासिल किए थे। उनके अलावा इस सूची में सुमित, मनजीत चिल्लर और विशाल भारद्वाज शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications
