For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

PKL 2019: हरियाणा स्टीलर्स को हरा यू-मुंबा चौथे पायदान पर पहुंची

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में शहीद विजय सिंह पाठिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित हुए 130वें मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स को लीग चरण में खेले गए अपने आखिरी मुकाबले में यू-मुम्बा के हाथों 33-39 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही यू मुंबा अंक तालिका में 69 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ हरियाणा की टीम 71 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं। मुंबई के लिए इस मैच में फजल ने 8, तो संदीप ने 5 टैकल पॉइंट्स लिए। मैच के शुरुआती मिनट में कुलदीप सिंह और सुनील ने टैकल प्वाइंटस के जरिए हरियाणा के लिए अंकों का खाता खोल दिया। विनय ने चौथे मिनट में शानदार रेड के जरिए हरियाणा को 4-3 की बढ़त दिला दी।

यू-मुम्बा ने हालांकि कुछ अहम रेड और टैकल प्वाइंटस हासिल करके 11वें मिनट तक अपनी बढ़त को 9-6 तक पहुंचा दिया। हरियाणा स्टीलर्स ने इसके बाद मैच में बेहतरीन वापसी की और विनय तथा नवीन के शानदार खेल की मदद से स्कोर को 9-9 से बराबरी पर ला दिया।

और पढ़ें: PKL 2019: रोमांचक मैच में तेलुगु टाइटंस ने किया बड़ा उलटफेर, यूपी योद्धा को 41-46 से हराया

पहले हाफ की समाप्ति से एक मिनट पहले ही यू-मुम्बा ने 15-14 की बढ़त बना ली थी, लेकिन रवि कुमार ने व्हिसल बजने से पहले ही हरियाणा को एक अंक दिलाकर पहला हाफ 15-15 से बराबरी पर ला दिया। यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के डिफेंस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। एक तरफ जहां मुंबई के कप्तान फजल अत्राचली ने पहले ही हाफ में अपना हाई 5 पूरा किया, तो संदीप नरवाल ने भी 4 पॉइंट हासिल किए थे।

मैच के दूसरे हाफ में विकास कंडोला ने हरियाणा को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने 21वें मिनट में बेहतरीन रेड लगाया। इसके बाद कुलदीप ने 22वें मिनट में यू-मुम्बा को ऑल आउट करके हरियाणा को चार अंकों की बढ़त दिला दी। यू-मुम्बा ने हालांकि 28वें मिनट में हरियाणा को ऑल आउट करके मैच में वापसी कर ली।

और पढ़ें:

विनय ने 32वें मिनट में अपना सुपर टेन पूरा किया, लेकिन यू-मुम्बा की टीम तब तक चार अंकों की बढ़त बना चुकी थी और उसका स्कोर 32-28 तक जा पहुंचा था।

अंत में यह मुकाबला काफी करीबी आया, सुनील ने 33वें मिनट में एक टैकल प्वाइंट हासिल किया और अगले ही मिनट में विनय ने रेड प्वाइंट के जरिए हरियाणा को अंक दिलाया। इसके बावजूद यू-मुम्बा ने अपनी बढ़त को बनाए रखते हुए जीत हासिल कर ली।

और पढ़ें: करियर के 9 साल, 72 टेस्ट के बाद पहली बार पुजारा ने किया यह काम, जान के रह जाएंगे हैरान

इस मैच में मुंबई के कप्तान फजल अत्राचली ने अपने 100वें मुकाबले में 300 टैकल पॉइंट्स को पूरा किया और उनके साथी संदीप नरवाल ने भी अपने 122वें मुकाबले में 300 टैकल पॉइंट्स औऱ करियर के 550 पॉइंट्स पूरे किए। यह दोनों 300 टैकल पॉइंट्स लेने वाले मंजीत छिल्लर और रविंदर पहल के बाद तीसरे और चौथे खिलाड़ी हैं।

Story first published: Thursday, October 10, 2019, 23:04 [IST]
Other articles published on Oct 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+