For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

PKL 2019: पहले ही लेग मैच में हारी हरियाणा, यूपी ने 37-30 से हराया

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में शनिवार को हरियाणा स्टीलर्स ने अपने घरेलू चरण का पहला मैच खेला और उसे हार का सामना करना पड़ा। प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर काबिज हरियाणा स्टीलर्स की टीम का सामना यूपी योद्धा के साथ हुआ और पहले मैच में बहेद कड़े मुकाबले के बाद भी हरियाणा की टीम को सात अंकों की हार का सामना करना पड़ा। ताउ देवी स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में खेले गए इस मुकाबले में यूपी योद्धा ने हरियाणा स्टीलर्स 37-30 से जीत दर्ज की।

मेजबान हरियाणा के लिए रेडर विनय ने सर्वाधिक आठ अंक लिए। वहीं, लीग में अपना 5वां मैचा खेल रहे विकास कंडोला और प्रशांत कुमार राय ने पांच- पांच अंक जुटाए।

और पढ़ें:

यूपी योद्धा ने पहले प्वाइंट लेने की शुरुआत की, लेकिन हरियाणा ने विनय के सुपर रेड के दम पर जल्द ही वापसी कर ली। इसके बाद रेडर ने शानदार तरीके से तीन प्वाइंट जुटा लिया। विनय ने यूपी योद्धा के नीतेश कुमार को टैकल करके टीम को शानदार सफलता दिलाई।

हरियाणा के डिफेंडर्स विकास ने अंक लिए, लेकिन यूपी ने अपनी बढ़त को बनाए रखा। विनय ने पांच अंक लेकर यूपी की बढ़त को कम करने का पूरा किया। विनय के इस बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर पहले हाफ की समाप्ति तक हरियाणा स्टीलर्स की टीम केवल चार अंकों से पीछे थे और स्कोर 15-11 से यूपी के पक्ष में रहा।

दूसरे हाफ के शुरू होते ही यूपी योद्धा ने कुछ अहम अंक को लेकर अपनी बढ़त को लगातार बनाए रखा। विनय और विकास ने हालांकि शानदार रेड के जरिए यूपी के करीब खुद को बनाए रखा।

और पढ़ें: PKL 2019: जीत की लय बरकरार रखने यूपी योद्धा के सामने उतरेगी हरियाणा

हरियाणा स्टीलर्स ने डिफेंडर रवि कुमार के शानदार टैकल के जरिए मैच में पहली बार यूपी योद्धा को आल आउट कर दिया और तीन अंक ले लिए। यूपी ने हालांकि मैच के 31वें मिनट तक सात अंकों की बढ़त बना ली।

हरियाणा स्टीलर्स ने इसके बाद यूपी को पकड़ने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश, लेकिन हरियाणा की टीम यूपी को पकड़ नहीं कर सकी और यूपी ने अपनी बढ़त को बनाए रखते हुए जीत अपने नाम कर ली।

Story first published: Sunday, September 29, 2019, 7:14 [IST]
Other articles published on Sep 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+