ENG vs PAK: बटलर-वोक्स की पारियों से इंग्लैंड ने जीता मैच, पाकिस्तान को 3 विकेट से हराया
नई दिल्ली। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच शुरु हुई टेस्ट सीरीज का पहले मैच मैनचेस्टर में खेला गया, जहां पर हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस वोक्स (नाबाद 84) और विकेटकीपर जोस बटलर (75) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने पहले मैच में 3 विकेट से जीत हासिल की। इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पाकिस्तान की टीम ने दूसरी पारी में इंग्लैंड को जीत के लिये 277 रनों की दरकार थी।
और पढ़ें: ENG vs PAK: जो रूट को आउट कर नसीम शाह ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने
इंग्लैंड की टीम ने संभली हुई शुरुआत की लेकिन उसकी पारी खतरे में तब आ गई जब 117 रन पर उसने अपने 5 विकेट खो दिये थे। लेकिन तभी क्रिस वोक्स और जोस बटलर ने पारी को संभालते हुए छठे विकेट के लिये 139 रन की साझेदारी कर के इंग्लैंड को जीत के करीब पहुंचा दिया और दोनों ने क्रीज पर टिक कर पाकिस्तानी गेंदबाजों का दबदबा खत्म कर दिया।
और पढ़ें: 'मुझे आउट करते ही हरभजन बोलते थे एक खास शब्द', गिलक्रस्ट ने टीम इंडिया को लेकर किया खुलासा

बटलर-वोक्स ने लगाये अर्धशतक
इंग्लैंड के लिये क्रिस वोक्स और जोस बटलर ने अर्धशतक लगाने का कारनामा किया। जोस बटलर ने 101 गेंद का सामना करते हुए 7 चौके और एक छक्का लगाया और 75 रन की पारी खेली। वहीं क्रिस वोक्स ने 120 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 84 रन बनाये और इस दौरान 10 चौके लगाये। बटलर-वोक्स की 139 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी को अनुभवी लेग स्पिनर यासिर शाह ने बटलर को आउट कर तोड़ा। जब बटलर आउट हुए तो इंग्लैंड को जीत के लिए 21 रनों की दरकार थी। क्रिस वोक्स दूसरे छोर पर डटे रहे और उन्होंने शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर चौका लगा टीम को शानदार जीत दिला दी।

यासिर शाह ने झटके 4 विकेट
पाकिस्तान के लिए यासिर शाह ने एक बार फिर से शानदार गेंदबाजी की और 99 रन देकर 4 विकेट हासिल किये। यासिर ने पहली पारी में भी 4 विकेट झटके थे। पाकिस्तान के लिये दूसरी पारी वैसी नहीं रही जैसा उसने सोचा था। ओल्ड ट्रैफड मैदान पर पाकिस्तान की दूसरी पारी महज 169 रन पर ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने पारी की शुरूआत में रोरी बर्न्स (10) को पगबाधा कर इंग्लैंड को झटका दिया। इंग्लैंड के इस सलामी बल्लेबाज ने अंपायर के फैसले के खिलाफ रिव्यू का सहारा लिया लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। रीप्ले में गेंद विकेट के ऊपर गिल्लियों से टकराती दिख रही थी।बर्न्स के आउट होने के बाद दोनों टीमों के बीच कुछ विवाद भी हुआ।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों से भिड़े रोरी बर्न्स
आउट होने के बाद रोरी बर्न्स जब वापस पवेलियन जा रहे थे तो उस वक्त उनके और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच झड़प देखने को मिली थी। हालांकि रोरी बर्न्स ने वापस पवेलियन जाते हुए अपने मुंह पर अंगुली रखकर पाकिस्तानी फील्डर्स को चुप रहने का इशारा किया। इसके बाद डोम सिब्ले और कप्तान जो रूट ने संभल कर बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की वापसी करायी। इंग्लैंड की टीम दिन के दूसरे सत्र में एक समय एक विकेट पर 86 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी लेकिन 20 रन के अंदर टीम ने सिबले, रूट और उप-कप्तान बेन स्टोक्स का विकेट गंवा दिये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
