Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्ट्रेलिया पर हुई पैसों की बारिश, पाकिस्तान के हाथ में लगा सिर्फ इतना

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने 14 नवंबर को आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम को 8 विकेट से हराकर अपनी पहली टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीती। पहले बल्लेबाजी करते हुए, न्यूजीलैंड ने 4 विकेट खोकर 172 रन बनाए, जिसमें कप्तान केन विलियमसन के सिर्फ 48 गेंदों में 85 रन भी शामिल थे। जवाब में, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शेष 7 गेंदे रहते मैच अपने नाम कर लिया। चैंपियन बनने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम पर खूब पैसों पर बारिश हुई। किस टीम को कितनी पुरस्कार राशि मिलेगी, आइए जानें-

यह भी पढ़ें- T20 World Cup : ये रहे ऑस्ट्रेलिया के 3 'हीरो', जिन्होंने तोड़ दिया न्यूजीलैंड का सपना

ऑस्ट्रेलिया 13.1 करोड़ की कमाई करेगा

ऑस्ट्रेलिया 13.1 करोड़ की कमाई करेगा

2021 टी20 विश्व कप के विजेता ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट जीतने के लिए 1.6 मिलियन डॉलर यानी कि 11.9 करोड़ की राशि प्राप्त होगी। इसके अलावा, कंगारुओं को टूर्नामेंट के सुपर 12 ग्रुप 1 में खेले 5 मैचों में 4 पर जीत दर्ज करने के लिए 1.2 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि भी मिलेगी। इस तरह ऑस्ट्रेलिया 13.1 करोड़ की कमाई करेगा। दूसरी ओर, प्रतियोगिता के उपविजेता, न्यूजीलैंड को 5.95 करोड़ रूपए की राशि मिलेगी। इसके अतिरिक्त, कीवी टीम को अपने सुपर 12 ग्रुप 2 में 5 से 4 मैचों में विजयी होने के लिए 1.2 करोड़ रुपए की राशि भी मिलेगी। बता दें कि सुपर 12 में एक मैच जीतने पर टीम को 30 लाख रूपए का इनाम मिलता है।

पाकिस्तान के हाथ में लगा सिर्फ इतना

पाकिस्तान के हाथ में लगा सिर्फ इतना

वहीं सेमीफाइनल में हारने वाली पाकिस्तान टीम के हाथ 400,000 डॉलर यानी कि 3,00,52,600 रुपए लगेंगे। वहीं इंग्लैंड को भी इतने ही पैसे मिलने वाले हैं। पाकिस्तान ने सुपर 12 में पाचों मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से उसे बुरी तरह से 5 विकेट से हार मिली थी। ऊधर इंग्लैंड की टीम को न्यूजीलैंड ने हराया था।

पहली बार चैंपियन बने कंगारू

पहली बार चैंपियन बने कंगारू

बता दें कि टी20 विश्व कप में कंगारू पहली बार चैंपियन बने हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए 173 रन के लक्ष्य का पीछा करने डेविड वार्नर और एरोन फिंच की सलामी जोड़ी उतरी। हालांकि फिंच ज्यादा देर नहीं टिके। वह तीसरे ओवर में ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर 5 रन पर आउट हुए। उसके बाद, हालांकि, वार्नर को मिशेल मार्श ने पारी को संभाला और जीत की नींव रखी। इस बीच दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की। दोनों ने व्यक्तिगत अर्धशतक भी लगाया। वॉर्नर टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। 13वें ओवर में उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने बोल्ड किया। वार्नर ने 38 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 53 रन की पारी खेली। मार्श ने 31 गेंदों में अर्धशतक लगाया। उन्होंने अंत तक टीम के लिए लड़ाई लड़ी और ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। उन्होंने 50 गेंदों में नाबाद 77 रन की पारी खेली। उन्होंने इस मैच में 6 चौके और 4 छक्के लगाए। ग्लेन मैक्सवेल 28 रन बनाकर नाबाद रहे।

Story first published: Monday, November 15, 2021, 0:14 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+