AUS vs IND: क्या सिडनी टेस्ट में बारिश डालेगी खलल, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल
India vs Australia 3rd Test Pitch report weather Updates of Sydney cricket ground: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का तीसरा मैच गुरुवार (7 जनवरी) से शुरू होने वाला है और भारतीय टीम ने इससे एक दिन पहले अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। सिडनी (Sydney) क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) पर खेले जाने वाले इस मैच में जहां 53 साल से जीत की तलाश कर रही भारतीय टीम जीत हासिल कर उस सूखे को खत्म करना चाहेगी तो वहीं पर ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद मिली मनोवैज्ञानिक बढ़त को दोबारा हासिल कर एक बार फिर से अपनी सरजमीं पर सीरीज गंवाने से बचना चाहेगी।
और पढ़ें: AUS vs IND: सिडनी टेस्ट को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लिया बड़ा फैसला, घटाई दर्शकों की संख्या
पिछली बार 2018-19 में जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया (Australia) आई थी तो उसने 2-1 से सीरीज में जीत हासिल की थी और उसका चौथा मैच जो कि सिडनी (Sydney) में ही खेला गया था बारिश के चलते धुल गया था। ऐसे में जब भारतीय टीम एक बार फिर से सिडनी (Sydney) क्रिकेट ग्राउंड पर कंगारुओं का सामना करने के लिये उतरने वाली है, तो ऐसे में देखना होगा कि क्या एक बार फिर से बारिश खलल डालने वाली है।
और पढ़ें: सौरव गांगुली की फिर से होगी एंजियोप्लास्टी, अस्पताल ने दिया बड़ा हेल्थ अपडेट

जानें सिडनी टेस्ट में कैसा रहेगा मौसम का हाल
वेदर डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार सिडनी (Sydney) में अगले 2 दिनों तक बादलों के घिरे रहने के आसार हैं, हालांकि बारिश के खलल डालने का अनुमान महज 20 प्रतिशत ही है। वहीं आखिरी के 3 दिनों में धूप देखने को मिलेगी। ऐसे में दोनों टीमों के लिये पहले दो दिन काफी अहम होने वाले हैं, क्योंकि इन दो दिनों में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा।

कैसा रहने वाली है पिच का मिजाज
वहीं पिच रिपोर्ट की बात करें तो एससीजी के क्यूरेटर एडम लेविस ने बताया कि कैसे उन्होंने सीरीज के इस अहम मुकाबले के लिये कड़ा पिच तैयार किया है, जहां पर पिच को ठोस बनाने के साथ ही उस पर घास छोड़ने का काम भी किया गया है।
उन्होंने कहा, 'हमारे लिये इस मैच में मौसम सबसे बड़ी समस्या थी और कोरोना वायरस के चलते यहा पर टेस्ट मैच नहीं कराये जाने की बात भी हो रही थी, लेकिन हमें पता था कि हमें हर बात के लिये तैयार रहना होगा। हमारे लिये यह मैच किसी बड़े फाइनल से कम नहीं है। यह हमारे लिये साल के सबसे अहम दौर का सबसे अहम मैच है। हमने अपने पिच को मौसम के पूर्वानुमान के आधार पर तैयार किया है और हमें सच में विश्वास है कि हमने सच में अच्छा विकेट तैयार किया है।'

सिडनी में मौसम बनता है बड़ा कारक
इस दौरान जब लेविस से पूछा गया कि क्या दर्शकों को इस पिच पर वैसा ही नजारा देखने को मिलेगा जैसा कि पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ मिला था तो उन्होंने कहा कि नहीं इस बार चीजें बदली हुई नजर आयेंगी। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने पिछले साल सिडनी (Sydney) में कीवी टीम को 279 रनों से हराया था।
उन्होंने कहा, 'सिडनी (Sydney) में मौसम पिच के व्यवहार पर बड़ा असर डालता है। यहां पर हर साल मौसम के हिसाब से पिच बदला हुआ नजर आता है। यही कारण है कि हम टीमों को इस बार ठोस विकेट देना चाहते हैं और पर्याप्त घास भी। 3 साल पहले जब इंग्लैंड यहां आई थी तब तापमान 30 डिग्री था और गर्म हवाओं का जोर था। वहीं इस साल काफी उमस और बारिश है जिसके चलते विकेटों को ढककर रखना पड़ा है।

भारतीय टीम ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान
सिडनी (Sydney) टेस्ट के लिए टीम इंडिया का प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications